[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार के 7 मजदूरों की बेंगलुरु खदान हादसे में मौत, सम्राट चौधरी ने जताया शोक

बिहार के 7 मजदूरों की बेंगलुरु खदान हादसे में मौत, सम्राट चौधरी ने जताया शोक

0
बिहार के 7 मजदूरों की बेंगलुरु खदान हादसे में मौत, सम्राट चौधरी ने जताया शोक
बिहार के 7 मजदूरों की कर्नाटक में मौत

7 Bihar laborers Died in Bengaluru: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के मदपट्टना में गुरुवार को एक पत्थर की खदान में चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया. इस हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय खदान में करीब 20 मजदूर काम कर रहे थे. आशंका जताई जा रही है कि भारी मलबे के नीचे कुछ और श्रमिक भी दबे हो सकते हैं. इसके कारण मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है.

40 फीट नीचे काम कर रहे थे मजदूर

घटना से एक दिन पहले इस साइट पर ब्लास्टिंग का काम हुआ था. अगले दिन सुबह मजदूर जमीन से करीब 40 फीट नीचे खुदाई और ड्रिलिंग का काम संभाल रहे थे. इसी दौरान उनके ऊपर मौजूद एक भारी चट्टान अचानक भरभराकर गिर गई.

चश्मदीदों के अनुसार, पत्थरों के गिरने से पहले मजदूरों को संभलने की कोई चेतावनी या मौका नहीं मिला. पत्थर इतनी तेजी से गिरे कि कुछ मजदूर जान बचाकर भाग निकले, जबकि कई लोग उसके नीचे दब गए. चट्टानों के गिरने से वहां खड़ी खुदाई करने वाली मशीनें भी पूरी तरह टूट गई हैं.

मृतकों में बिहार के प्रवासी मजदूर शामिल

अभी तक मारे गए सभी मजदूरों की आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतक श्रमिक बिहार के रहने वाले थे. इस हादसे में कर्नाटक के भी कुछ स्थानीय मजदूर घायल हुए हैं. पांच गंभीर रूप से घायल मजदूरों को तुरंत इलाज के लिए आरआर अस्पताल ले जाया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सीएम सम्राट चौधरी और डीके शिवकुमार ने जताया शोक

इस भीषण हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि बेंगलुरु में बिहार के प्रवासी श्रमिक भाइयों के असामयिक निधन की खबर अत्यंत हृदयविदारक है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक-संतप्त परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी इस घटना पर शोक जताया. उन्होंने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी खदान मालिकों की होती है. सरकार नियमों का उल्लंघन करने वाली खदानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी. फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

इसे भी पढ़ें: बिहार शिक्षा विभाग के अवर सचिव 20000 घूस लेते गिरफ्तार, पटना के गर्दनीबाग में SVU का एक्शन

Previous article पटना में रिटायर्ड पुलिसकर्मी से 25 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, हत्या की साजिश भी बेनकाब
Next article जमालपुर स्टेशन पर अब मात्र एक काउंटर से मिलेगा रिजर्वेशन टिकट, तत्काल यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किल
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel