[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार में बिछेंगी 3 नई रेल लाइनें, नालंदा-बोधगया समेत इन शहरों के बीच मजबूत होगी कनेक्टिविटी

बिहार में बिछेंगी 3 नई रेल लाइनें, नालंदा-बोधगया समेत इन शहरों के बीच मजबूत होगी कनेक्टिविटी

0
बिहार में बिछेंगी 3 नई रेल लाइनें, नालंदा-बोधगया समेत इन शहरों के बीच मजबूत होगी कनेक्टिविटी
AI फोटो

New Rail Line: रेल मंत्रालय की ओर से बिहार को खास तोहफा दिया गया है. नालंदा से बोधगया के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होने वाली है. राज्य में तीन नई रेल परियोजनाओं पर काम जल्द ही शुरू होने वाला है. रेलवे की ओर से हरी झंडी दे दी गई है. साथ ही सबसे खास बात यह मानी जा रही है कि रेल लाइनें बिछाने के लिए सर्वे की मंजूरी के साथ जरूरी फंड की भी व्यवस्था कर दी गई है.

इन तीन रेल परियजोनाओं को मिली स्वीकृति

जिन तीन रेल परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, उनमें पावापुरी-नवादा रेल परियोजना, इस्लामपुर-बोधगया वाया मानपुर रेल लाइन और बिहारशरीफ-जहानाबाद वाया एकंगरसराय रेल लाइन शामिल है. अगर इन सभी रेल परियोजना को लेकर काम तय समय के साथ पूरे होते हैं तो जल्द ही लोगों को सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी. एक मॉडर्न और मजबूत नेटवर्क तैयार हो जाएगा.

तीनों रेल परियोजनाओं के बारे में जानिए

पावापुरी-नवादा रेल परियोजना- यह रेल परियोजना लगभग 34 किलोमीटर लंबी होगी. रेल मंत्रालय की ओर से इसके लिए स्वीकृति मिल गई है. इस परियोजना के लिए बजट में लगभग 492.14 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं. इस रूट पर तीन मुख्य स्टेशन के साथ 2 बड़े और 17 पुल बनाए जाने की योजना है. इसके बनने से पर्यटन स्थल पावापुरी और नवादा के बीच कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी.

इस्लामपुर-बोधगया वाया मानपुर रेल लाइन- इस रेल परियोजना की लंबाई लगभग 50 किलोमीटर होगी. इस रेल लाइन के बनने में 1000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है. इस रूट में चार स्टेशन के साथ चार हॉल्ट भी बनाए जायेंगे. इस रूट पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेन चलेगी. इस रेल लाइन के बिछने से नालंदा और गया और इंटरनेशन पर्यटन स्थल बोधगया से सीधे कनेक्ट हो सकेगा.

बिहारशरीफ-जहानाबाद वाया एकंगरसराय- इस रेल लाइन के बिछने के बाद बिहारशरीफ को गया-पटना रेल रूट पर स्थित जहानाबाद से सीधे जुड़ेगी. इसकी लंबाई लगभग 65 किलोमीटर होगी. इसका सर्वे अब अंतिम फेज में है. इस रेल लाइन के बिछने में भी 1000 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना जताई जा रही है. साथ ही तीन बड़े जंक्शन, पांच हाल्ट और एक क्रॉसिंग स्टेशन बनाए जाने की प्लानिंग है.

रेल लाइन के बिछने से होंगे ये फायदे

इस तरह से तीन रेल लाइनों के बिछने से लोगों को बड़ी सहूलियत मिल सकेगी. नालंदा (राजगीर), गया, बोधगया, बिहारशरीफ और पावापुरी जैसे जगहों पर पर्यटन को बढ़ावा मिल सकेगा. इसके साथ ही क्षेत्रिय व्यापार, उद्योग और रोजगार को भी बढ़ावा मिल सकेगा.

Also Read: बिहार में 10 दिनों में चौथी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जान लीजिए नया रेट

Previous article आरा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मामा-भांजा को कुचला ; युवक की मौत
Next article लखीसराय में खाद्यान्न के दाम स्थिर, लेकिन आलू-प्याज की कीमतों में रोज हो रहा बदलाव
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel