[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Badaun Case: कुछ इस तरह आरोपी जावेद को लेकर कोर्ट पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

Badaun Case: कुछ इस तरह आरोपी जावेद को लेकर कोर्ट पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

0
Badaun Case: कुछ इस तरह आरोपी जावेद को लेकर कोर्ट पहुंची पुलिस, देखें वीडियो
Badaun Case

Badaun Case: बदायूं डबल मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. मामले में आरोपी जावेद को पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया था जिसे शुक्रवार को CJM कोर्ट में पेश किया गया. आरोपी को पेशी के लिए ले जाते वक्त का वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि जावेद को पुलिस कड़ी सुरक्षा में लेकर कोर्ट पहुंची. आरोपी ब्लू कलर की जींस पहने नजर आ रहा है. उसने सिर पर एक टोपी भी पहन रखी है. कोर्ट के अंदर प्रवेश करते वक्त कुछ पुलिसकर्मी बाहर ही रुकते वीडियो में नजर आ रहे हैं.

मुख्‍य आरोपी साजिद मुठभेड़ में ढेर

आपको बता दें कि बदायूं में दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई थी. इसके बाद मुठभेड़ में मुख्‍य आरोपी साजिद को ढेर कर दिया या था. मामले में साजिद के भाई एवं सह आरोपी जावेद ने बरेली में आत्मसमर्पण किया था जिसकी तलाश पुलिस को थी. इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया.

पीड़ित बच्‍चों के पिता ने क्या कहा

जावेद की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित बच्‍चों के पिता विनोद कुमार ने मीडिया से बात की. बातचीत के दौरान उन्होंने सरकार से अपील की कि उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए. यही नहीं आरोपी को फांसी देने और उसका घर गिराने की भी मांग बच्‍चों के पिता की ओर से की गई है.

Read Also : Badaun Case: बदायूं हत्याकांड में खुला राज, बच्चों से नफरत करता था साजिद, इसलिए कर दी हत्या

हत्याकांड का खुला राज

मीडिया में बदायूं हत्याकांड का राज खुलने की खबर चल रही है. रिपोर्ट के अनुसार, जावेद ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि उसका भाई मानसिक रूप से परेशान था. ऐसा इसलिए क्योंकि कोई बच्चा उसको नहीं था. यही वजह थी कि बच्चों को देखते ही उसे गुस्सा आ जाता था. मानसिक रूप से उसकी परेशानी की वजह बच्चा का नहीं होना ही था.

Previous article West Bengal Breaking News : संदेशखाली में हत्या मामले में शाहजहां का नाम हटाने पर अदालत ने पुलिस को लगायी फटकार
Next article TAC Infosec IPO: टीएसी इन्फोसेक का आईपीओ 27 मार्च को खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और जीएमपी डिटेल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel