[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Amethi: कांग्रेस कार्यालय के बाहर तोड़फोड़, पार्टी ने कहा- हार के डर से बीजेपी बौखला गई

Amethi: कांग्रेस कार्यालय के बाहर तोड़फोड़, पार्टी ने कहा- हार के डर से बीजेपी बौखला गई

0
Amethi: कांग्रेस कार्यालय के बाहर तोड़फोड़, पार्टी ने कहा- हार के डर से बीजेपी बौखला गई
Amethii-news/ file photo

Amethi: लोकसभा चुनाव के बीच यूपी की अमेठी सीट का तापमान बढ़ चुका है. जी हां…यहां से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़े कई वाहनों में रविवार रात कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई. मामले को लेकर पुलिस की ओर से कहा गया है कि मामले की जांच की जा रही है. इस बीच कांग्रेस ने हमले के लिए बीजेपी पर निशाना साधा है. इस हमले में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता भी घायल हो गए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस की ओर से यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान, कुछ स्थानीय लोगों के वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई. इस दौरान पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना रहा.

हार के डर से बीजेपी बौखला गई: कांग्रेस

यूपी कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हार के डर से बीजेपी बौखला गई है. अमेठी में प्रशासन की मौजूदगी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय के बाहर खड़ी दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़ की है. जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल कांग्रेस कार्यालय में ही मौजूद थे. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उपद्रवियों को वहां से भगाने का काम किया, लेकिन पुलिस हर बार की तरह तमाशबीन बनी रही. आगे कांग्रेस की ओर से कहा गया कि बीजेपी अपनी हार पहले ही मान चुकी है तभी इतनी नीचता और ओछी हरकतों पर उतर चुके हैं. याद रहे कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के ‘बब्बर शेर’ किसी से नहीं डरते हैं. अपने इस पोस्ट के साथ कांग्रेस ने तोड़फोड़ का वीडियो भी शेयर किया है.

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा-पुलिस मूकदर्शक बनी रही

इधर, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि पुलिस मूकदर्शक बनी रही, जबकि बीजेपी कार्यकर्ता अपनी गुंडागर्दी करते रहे. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हवा बदल गई है, गाड़ियां तोड़ने से समस्या का समाधान नहीं होने वाला है. सुप्रिया श्रीनेत की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेठी पुलिस ने कहा कि गौरीगंज थाने पर प्राप्त शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Read Also : Lok Sabha Election 2024 : ‘कोई भी शक्ति…’, टिकट नहीं मिलने के बाद रॉबर्ट वाड्रा का पहला रिएक्शन

अमेठी और रायबरेली पर नजर टिकी

आपको बता दें कि कांग्रेस ने अमेठी से मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी के खिलाफ गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को यहां से टिकट दिया है. पहले अटकलें थीं कि राहुल गांधी या प्रियंका गांधी को अमेठी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन जब कांग्रेस ने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की तो सब चौंक गये. सोनिया गांधी ने 2019 का आम चुनाव रायबरेली से लड़ा था और बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को 1.6 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया. यहां से अब राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं.

Previous article Lok Sabha Elections: दो दिवसीय प्रवास पर बिहार आ रहे हैं पीएम मोदी, पटना में पहली बार करेंगे रोड शो
Next article Anupama Spoiler: सुपरस्टार शेफ की विनर बनने के बाद अनुपमा बनी बिजनेसमैन, प्राइज मनी से खरीदेगी स्पाइस एंड चटनी रेस्टोरेंट को
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel