[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya AKU: एमटेक इन नैनोसाइंस का इस साल से बदलेगा सिलेबस, शुरू होगी एमएससी की पढ़ाई

AKU: एमटेक इन नैनोसाइंस का इस साल से बदलेगा सिलेबस, शुरू होगी एमएससी की पढ़ाई

0
AKU: एमटेक इन नैनोसाइंस का इस साल से बदलेगा सिलेबस, शुरू होगी एमएससी की पढ़ाई

AKU: आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी (एकेयू) में नये सत्र से कई बदलाव होने है. इस सत्र से एमएससी इन नैनोसाइंस की पढ़ाई शुरू होगी. सेंटर फॉर नैनासाइंस एंड नैनोटेक्नोलॉजी के तहत यह कोर्स संचालित किये जायेंगे. सेंटर फॉर नैनासाइंस एंड नैनोटेक्नोलॉजी के सिलेबस को रिवाइज किया जायेगा. केंद्र की ओर से चल रहे एमटेक इन नैनोसाइंस के सिलेबस को नयी शिक्षा नीति को ध्यान में रख कर बदला जायेगा. इसमें इंडस्ट्री को भी जोड़ा जायेगा. इसके साथ-साथ नैनोसाइंस विभाग में मौजूद लैब का लाभ अन्य संस्थान भी उठा सकते हैं.जल्द ही विभिन्न यूनिवर्सिटियों से एकेडमिक समझौता किया जायेगा.

AKU:एकेडमिक एडवाइजरी कमेटी

आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी (AKU) में चलने वाले विभिन्न सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का सिलेबस अपडेट किया जायेगा. नयी शिक्षा नीति 2020 के तहत सिलेबस को बदला जायेगा. नये सत्र से बदला हुआ सिलेबस लागू किया जायेगा. इसकी शुरुआत हो गयी है. सभी डिपार्टमेंट के लिए एकेडमिक एडवाइजरी कमेटी का गठन भी हो गया है. एक-एक कर सभी डिपार्टमेंट की बैठक होगी. बैठक में सिलेबस के बदलाव पर मुहर लगेगी. सिलेबस तैयार करने में बाजार को भी ध्यान रखा जायेगा. कोर्स से संबंधित इंडस्ट्री को जोड़ा जायेगा.

AKU: छात्रों के लिए तैयारी

नयी शिक्षा नीति के तहत कोर्स को डिजाइन किया जायेगा. इसमें प्रैक्टिकल पर फोकस किया जायेगा. रिसर्च पर भी ध्यान रखा जायेगा. साथ-साथ स्टूडेंट्स को इंड्रस्ट्री के साथ काम करने का मौका भी मिलेगा. इसी को ध्यान में रखते हुए कोर्स डिजाइन किया जायेगा. कुलपति ने कहा कि सभी कोर्स में एडवाइजरी कमेटी बन गयी है. कमेटी कोर्स संरचना पर अपनी राय देगी. स्टूडेंट्स को कैसे फायदा हो, इसका ध्यान रखा जायेगा. हरेक एंगल से स्टूडेंट्स के हित में फैसला लिया जायेगा. ताकि एकेयू में संचालित कोर्स में अधिक-से-अधिक स्टूडेंट्स आये और जिस कारण से यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई है उसका फायदा उठाया जाये. यहां पर मौजूद इन्फ्रास्ट्रक्चर काफी रिच है. इसका लाभ अन्य संस्थानों के स्टूडेंट्स भी उठा सकते हैं. इसके लिए तैयारी की जा रही है.

Also Read: SWAYAM PLUS PORTAL हुआ लांन्च,जानें कैसे है स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद

Also Read: BSEB Bihar STET 2024: बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए कल तक करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel