[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports IPL 2026 के बाद चढ़ेगा फीफा का बुखार, किस फुटबॉलर के फैन हैं आपके पसंदीदा क्रिकेटर्स

IPL 2026 के बाद चढ़ेगा फीफा का बुखार, किस फुटबॉलर के फैन हैं आपके पसंदीदा क्रिकेटर्स

0
IPL 2026 के बाद चढ़ेगा फीफा का बुखार, किस फुटबॉलर के फैन हैं आपके पसंदीदा क्रिकेटर्स
फीफा वर्ल्ड कप 2026 ट्रॉफी

Cricketers and their fav football stars: IPL 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर है और इसके खत्म होते ही भारत में फुटबॉल का खुमार चढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. 11 जून से 19 जुलाई तक भारतीय खेलप्रेमी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में होने वाले मैचों पर नजरें गड़ाए रखेंगे. इस जश्न में हमारी टीम इंडिया के क्रिकेट स्टार्स भी पीछे नहीं रहने वाले हैं. आपने अक्सर सोशल मीडिया पर मैच से पहले इन धुरंधरों को फुटबॉल के साथ वॉर्म-अप करते हुए देखा ही होगा. फुटबॉल के लिए इनका जुनून सिर्फ मस्ती तक सीमित नहीं है. ये स्टार्स अपनी पसंदीदा टीमों पर दांव लगाते और आपस में नोक-झोंक करते भी दिखेंगे. मुमकिन है कि इनमें से कुछ खिलाड़ी लाइव मैच का लुत्फ उठाने खुद अमेरिका या कनाडा पहुंच जाएं.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ‘जबरा फैन’

विराट कोहली को पुर्तगाल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सबसे बड़ा प्रशंसक माना जाता है. इनमें से एक अगर क्रिकेट का किंग है, तो दूसरा फुटबॉल का शहंशाह. दोनों की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विराट कोहली के 27.3 करोड़ (273M) इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं. वहीं रोनाल्डो के 66.5 करोड़ (665M) फॉलोअर्स हैं. रोनाल्डो के प्रति विराट की दीवानगी ऐसी है कि जब तक रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड में थे, विराट उसके फैन रहे. रोनाल्डो के रियाल मैड्रिड और फिर सऊदी अरब के अल नासर क्लब जाने के बाद, विराट का फुटबॉल प्रेम मैनचेस्टर सिटी की तरफ भी झुकता हुआ दिखा.

रियाल मैड्रिड के ‘गैलेक्टिको’

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का फुटबॉल चॉइस विराट कोहली से बिल्कुल अलग है. रोहित शर्मा स्पेनिश जायंट रियाल मैड्रिड के बहुत बड़े फैन है. फुटबॉल के प्रति उनके इसी जुड़ाव के कारण वे भारत में स्पेन की मशहूर फुटबॉल लीग ‘ला लिगा’ के आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर भी है.

गोलकीपर से कैप्टन कूल बनने का सफर

थाला यानी एमएस धोनी का फुटबॉल प्रेम तो जगजाहिर है. क्रिकेट की दुनिया में कदम रखने से पहले धोनी का पहला प्यार फुटबॉल ही था. धोनी अपने स्कूल के दिनों में फुटबॉल टीम के बेहतरीन गोलकीपर थे. और यही वजह है कि उन्होंने बाद में क्रिकेट में भी विकेटकीपर के रूप में अपना ‘ग्लव्स-प्रेम’ जारी रखा. धोनी भी इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड को सपोर्ट करते हैं. इसके अलावा, वे इंडियन सुपर लीग  की टीम चेन्नईयन एफसी के सह-मालिक भी हैं.

यूट्यूब पर फुटबॉल का जुनून

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की उंगलियां सिर्फ क्रिकेट की गेंद को ही नहीं घुमातीं, बल्कि फुटबॉल की दुनिया में भी उनका दिल धड़कता है. बहुत कम लोग जानते हैं कि यूट्यूब पर उनका एक खास फुटबॉल चैनल भी है, जिसे लगभग 27,000 लोग फॉलो करते हैं. कुलदीप अपने इस शौक को छिपाते नहीं, बल्कि गर्व से कहते हैं कि “क्रिकेट मेरा खेल है, लेकिन फुटबॉल मेरा जुनून है.” वह ब्राज़ील की राष्ट्रीय टीम और मशहूर फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के जबरा फैन हैं. इसके अलावा, इंग्लिश प्रीमियर लीग की टीम लिवरपूल के खेल पर भी उनकी पैनी नज़र रहती है. नेयमार और लियोनेल मेस्सी उनके ऑल-टाइम फेवरेट हैं. कुलदीप अक्सर मेस्सी के खेल की वकालत करते दिख जाते हैं.

रोनाल्डो के ‘SIUU’ स्टाइल का क्रेज

विराट कोहली की तरह ही रफ्तार के सौदागर मोहम्मद सिराज भी फुटबॉल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बहुत बड़े प्रशंसक हैं. सिराज का यह प्यार मैदान पर भी साफ दिखता है; जब भी वह कोई बड़ा विकेट लेते हैं, तो अक्सर हवा में उछलकर रोनाल्डो के सिग्नेचर ‘SIUU’ अंदाज में जश्न मनाते हैं.

‘मैनचेस्टर यूनाइटेड’ के पक्के वाले फैन

छक्कों के किंग युवराज सिंह का दिल इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड  के लिए धड़कता है. मैनचेस्टर यूनाइटेड भारत में सबसे लोकप्रिय यूरोपीय क्लब है, जिसके देश में करीब 3.5 करोड़ (35 मिलियन) प्रशंसक हैं. युवी अक्सर इस क्लब की नई जर्सी खरीदते हैं और उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी होती हैं.

ओल्ड ट्रैफर्ड का खास दौरा

टीम इंडिया के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह भी मैनचेस्टर यूनाइटेड के जबरा फैन हैं. क्लब के लिए उनका प्यार सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है. बुमराह अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ मैनचेस्टर यूनाइटेड के घरेलू मैदान ‘ओल्ड ट्रैफर्ड’ का खास दौरा भी कर चुके हैं.

क्रिकेट के भगवान का फुटबॉल कनेक्शन

क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का फुटबॉल से रिश्ता बेहद पुराना और गहरा है. भले ही वह किसी एक अंतरराष्ट्रीय क्लब को लेकर अपनी दीवानगी खुलकर जाहिर नहीं करते. सचिन तेंदुलकर भारत में फुटबॉल को बढ़ावा देने में हमेशा आगे रहे हैं. वह इंडियन सुपर लीग की मशहूर टीम केरला ब्लास्टर्स के सह-मालिक रह चुके हैं. इसके अलावा, वह अक्सर इंग्लिश प्रीमियर लीग के फुटबॉल कल्चर और वहां के फैंस के जुनून की तारीफ करते नजर आते हैं.

यह भी पढ़े- गिल एंड कंपनी के फोटो शूट में विराट की ‘छेड़खानी’, ‘बाबा जी का ठुल्लू’ दिखाकर किया परेशान, देखें Video

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel