[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports World Athletics Championships: इस वजह से मेडल नहीं जीत पाए नीरज चोपड़ा, ‘गोल्डन बॉय’ की चोट पर बड़ा खुलासा

World Athletics Championships: इस वजह से मेडल नहीं जीत पाए नीरज चोपड़ा, ‘गोल्डन बॉय’ की चोट पर बड़ा खुलासा

0
World Athletics Championships: इस वजह से मेडल नहीं जीत पाए नीरज चोपड़ा, ‘गोल्डन बॉय’ की चोट पर बड़ा खुलासा
World Athletics Championships: Neeraj Chopra

World Athletics Championships: भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा पिछले दो हफ्तों से पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं और शायद इसका असर गुरुवार को तोक्यो में विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में उनके प्रदर्शन पर पड़ा. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) के एक शीर्ष सूत्र ने पीटीआई को बताया कि नीरज पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं और जापान की राजधानी में अपनी प्रतियोगिता के बाद दो बार के ओलंपिक पदक विजेता ने भी इस बात को स्वीकार किया. वर्ष 2023 में पिछली प्रतियोगिता में जीते अपने स्वर्ण पदक का बचाव कर रहे नीरज फाइनल में बेहद खराब प्रदर्शन करते हुए निराशाजनक आठवें स्थान पर रहे जबकि उनके हमवतन सचिन यादव ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया. अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा, ‘यह सच है कि चोपड़ा पिछले कुछ हफ्तों से पीठ की समस्या से परेशान हैं. उन्होंने हमें इस बारे में सूचित किया था.’ Neeraj Chopra failed to win a medal due to this reason

महासंघ को थी इस बात की जानकारी

अधिकारी ने आगे कहा, ‘इसने (पीठ की समस्या ने) उनके प्रदर्शन को जरूर प्रभावित किया होगा लेकिन उन्हें अपने प्रदर्शन को लेकर चिंतित नहीं होना चाहिए. खेल में हार-जीत तो होती ही रहती है. इसके अलावा भाला फेंक एक ऐसा खेल है जिसमें किसी दिन हो सकता है आपका प्रदर्शन अच्छा नहीं हो और किसी और दिन बिल्कुल भी अच्छा नहीं हो.’ एएफआई अधिकारी के अनुसार नीरज ने विश्व चैंपियनशिप से पहले चेक गणराज्य में प्रशिक्षण के दौरान उबरी पीठ की समस्या के बारे में महासंघ को सूचित किया था. उनके वर्तमान कोच और पूर्व महान खिलाड़ी जान जेलेज्नी चेक गणराज्य के ही हैं.

फाइनल में कोई भी नहीं छू पाया 90 मीटर का आंकड़ा

फाइनल में कोई भी खिलाड़ी 90 मीटर के आंकड़े को नहीं छू पाया. नीरज पांचवें दौर के बाद 84.03 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ बाहर हो गए जिससे वह कुल मिलाकर आठवें स्थान पर रहे. यादव पहले प्रयास में 86.27 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे. अधिकारी ने कहा कि यादव के प्रदर्शन से पता चलता है कि भारतीय भाला फेंक में वैश्विक स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने की गहराई है. आठवें स्थान पर रहने के बाद नीरज ने कहा कि यह एक अलग दिन था जब वह स्थिति को नियंत्रित नहीं कर पा रहे थे. नीरज ने ‘एनएनआईएस’ को बताया, ‘ऐसा लंबे समय के बाद हुआ. आमतौर पर मैं स्थिति को नियंत्रित करता था लेकिन आज का दिन अलग था. मैं इस परिणाम को स्वीकार करूंगा और अगले सत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा.’

नीरज चोपड़ा को चेक गणराज्य में लगी थी चोट

उन्होंने कहा, ‘यहां आने से पहले चेक गणराज्य में प्रशिक्षण के दौरान मुझे पीठ में तकलीफ हो गई थी और इस वजह से मैंने पिछले दो हफ्तों से ट्रेनिंग नहीं की. इसके लिए रिहैब चल रहा है. मेरी टीम यह जानती है और मैंने एएफआई को भी सूचित कर दिया है.’ नीरज ने कहा, ‘शुरुआत में हमें यह भी नहीं पता था कि मैं प्रतिस्पर्धा कर पाऊंगा या नहीं, लेकिन हमने फैसला किया कि मैं प्रतिस्पर्धा करूंगा. मैं स्वस्थ महसूस नहीं कर रहा था. अधिक प्रशिक्षण नहीं ले रहा था.’ पीठ की समस्या कैसे उत्पन्न हुई यह बताते हुए नीरज ने कहा, ‘यह घटना चार सितंबर को हुई. मैं प्रशिक्षण के दौरान गोला थ्रो कर रहा था. मैं बैक थ्रो और फ्रंट थ्रो करता हूं. जब मैं फ्रंट थ्रो करने के लिए नीचे झुका तो मेरे बाईं ओर ब्लॉकिंग साइड में अचानक झटका लगा. वहां खिंचाव आ गया और मैं चल भी नहीं पा रहा था.’

उन्होंने कहा, ‘हमने प्राग में एमआरआई कराया और डिस्क में कुछ समस्या थी. छह सितंबर को यहां पहुंचने के बाद से मैं रोज एक मशीन की मदद से इलाज करवा रहा हूं. हमने एक (परीक्षण) सत्र किया और प्रतिस्पर्धा करने का फैसला किया.’ नीरज ने कहा कि बुधवार को क्वालीफिकेशन के दौरान उनका एक ‘आसान थ्रो’ आया था लेकिन गुरुवार को फाइनल में वह कुछ खास नहीं कर सके.

ये भी पढ़ें…

Asia Cup: अब एक और नीच हरकत की तैयारी में पाकिस्तान, ICC से करेगा सूर्या की शिकायत

IND A vs AUS A: ध्रुव जुरेल ने कंगारुओं की बजाई बैंड, नाबाद शतक जड़ दिया मुंहतोड़ जवाब

Asia Cup: UAE के खिलाफ जीत के बावजूद पाकिस्तान को फटकार, पूर्व दिग्गज ने लगाई क्लास

Previous article नौ सूत्री मांगों को लेकर मजदूराें ने रेलवे ट्रैक किया जाम
Next article तीन घरों में हुई चोरी, फोरेंसिक टीम पहुंची
Avatar Of Amleshnandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel