[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Wimbledon: जोकोविक ने तोड़ा फेडरर का रिकॉर्ड, लेकिन सेमीफाइनल में आसान नहीं सफर; सिनर के खिलाफ ऐसा है आंकड़ा

Wimbledon: जोकोविक ने तोड़ा फेडरर का रिकॉर्ड, लेकिन सेमीफाइनल में आसान नहीं सफर; सिनर के खिलाफ ऐसा है आंकड़ा

0
Wimbledon: जोकोविक ने तोड़ा फेडरर का रिकॉर्ड, लेकिन सेमीफाइनल में आसान नहीं सफर; सिनर के खिलाफ ऐसा है आंकड़ा

Wimbledon 2025 Semifinal Jannik Sinner vs Novak Djokovic: नोवाक जोकोविच ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके पुरुष एकल में रिकॉर्ड 14वीं बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. अब उनका सामना विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर से होगा. अपना 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की कवायद में लगे जोकोविच ने क्वार्टर फाइनल में विश्व के 22वें नंबर के खिलाड़ी फ्लेवियो कोबोली को 6-7 (6), 6-2, 7-5, 6-4 से हराया. विंबलडन इतिहास में किसी भी पुरुष खिलाड़ी ने इतने सेमीफाइनल नहीं खेले हैं. अब जोकोविच का लक्ष्य आठवीं बार विंबलडन ट्रॉफी जीतकर रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी करना है.

चार सेट तक चले इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोबोली ने शानदार चुनौती दी. उन्होंने पहला सेट टाईब्रेक में 8/6 से जीतकर शुरुआत में बढ़त बनाई, लेकिन उसके बाद जोकोविच ने अनुभव और दमखम का परिचय दिया. उन्होंने दूसरा सेट आसानी से 6-2 से अपने नाम किया. तीसरे सेट में कोबोली ने फिर संघर्ष किया, लेकिन जोकोविच ने 7-5 से सेट जीत लिया. चौथे सेट में 6-4 से जीत के साथ जोकोविच ने मैच और सेमीफाइनल में जगह पक्की की.

नोवाक ने विश्व रिकॉर्ड किया कायम

इस जीत के साथ ही जोकोविक ने फेडरर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. फेडेरर ने अब तक 13 बार सेमीफाइनल खेला है, जबकि नोवाक ने 14वीं बार विंबडलन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. यह जोकोविक का 52वां सेमीफाइनल होगा. ये दोनों ही विश्व रिकॉर्ड है. अब तक कोई भी खिलाड़ी यह उपलब्धि प्राप्त नहीं कर सका था.

सिनर बनाम जोकोविक में किसका पलड़ा भारी?

वहीं इससे पहले तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन सिनर ने शानदार सर्विस और तेज फोरहैंड का इस्तेमाल करते हुए 10वीं वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन को 7-6 (2), 6-4, 6-4 से हराया. सेमीफाइनल में जोकोविच का मुकाबला दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर से होगा. यह दोनों खिलाड़ियों के बीच 10वीं भिड़ंत होगी. इटली के स्टार सिनर ने अब तक पांच मैच जबकि जोकोविच ने चार मुकाबले जीते हैं. हाल ही में फ्रेंच ओपन 2025 के सेमीफाइनल में सिनर ने जोकोविच को सीधे सेटों में हराया था. हालांकि, जोकोविच ने 2022 और 2023 में विंबलडन में घास की कोर्ट पर सिनर को मात दे चुके हैं.

सिनर से भिड़ंत पर बोले जोकोविक

इस भिड़ंत को लेकर जोकोविच ने कहा, “मैं रोलां गैरोस में सिनर से हार गया था, मैं बेहतर खेल सकता था. लेकिन वह अहम मौकों पर मुझसे बेहतर थे. अब मेरे पास फिर से मौका है, और ये मेरे लिए सबसे अहम है. ग्रैंड स्लैम के आखिरी चरण में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी से खेलने का मौका मिला है. मैं इसके लिए तैयार हूं. मैं इस बात को अच्छी तरह से जानता हूं कि इस समय यानिक को हराने के लिए मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.’’

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले

वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में कार्लोस अल्काराज का सामना टेलर फ्रिट्ज से होगा. अल्काराज ने क्वार्टर फाइनल में कैमरन नॉरी को सीधे सेटों में 6-2, 6-3, 6-3 से हराया, जबकि फ्रिट्ज ने कैरेन खाचानोव को 6-3, 6-4, 1-6, 7-6 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई. 

महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल मुकाबले

इसके साथ ही महिला एकल में इगा स्वियातेक ने 19वीं वरीयता प्राप्त लियुडमिला सैमसोनोवा पर 6-2, 7-5 से जीत हासिल की. इस जीत के साथ स्वियातेक पहली बार विंबलडन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. स्वियातेक फाइनल में जगह बनाने के लिए गैर-वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेनसिच से भिड़ेंगी जिन्होंने सातवीं वरीय मीरा एंड्रीवा को 7-6 (3), 7-6 (2) से हराया. जबकि दूसरे सेमीफाइनल में आर्यना सबालेंका का सामना अमांडा एमिनिसोवा से होगा.

इस टीम ने रचा इतिहास, T20I में दर्ज की पहली जीत, इन टीमों का खाता खुलना अब भी बाकी

आमने-सामने आ गए शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर, तिरछी नजरों से ताकते दिखे कैप्टन! वायरल हुआ Video

मौजूदा दौर में कौन है दुनिया का बेस्ट बॉलर? 10 में से 10 नंबर देकर शाहीन अफरीदी ने बताया नाम

Previous article Tejashwi Yadav: बेटे इराज के जन्म के बाद पूरे परिवार संग दिखे तेजस्वी, पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे रिसीव करने
Next article Cyber Security Course: IIIT Bangalore ऑफर कर रहा है साइबर सुरक्षा का एडवांस कोर्स, इस तारीख तक कर लें अप्लाई
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel