[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Wimbledon 2025 Men’s Final: खिताबी जंग में अल्काराज vs सिनर, सेमीफाइनल में हारे जोकोविक और फ्रिट्ज

Wimbledon 2025 Men’s Final: खिताबी जंग में अल्काराज vs सिनर, सेमीफाइनल में हारे जोकोविक और फ्रिट्ज

0
Wimbledon 2025 Men’s Final: खिताबी जंग में अल्काराज vs सिनर, सेमीफाइनल में हारे जोकोविक और फ्रिट्ज
Wimbledon 2025 Men's Final Carlos Alcaraz vs Jannik Sinner. Image: Wimbledon/X

Wimbledon 2025 Men’s Final Carlos Alcaraz vs Jannik Sinner: विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम 2025 के पुरुष एकल वर्ग का फाइनल अब तय हो गया है. दो युवा सितारे, विश्व नंबर एक यानिक सिनर और गत विजेता कार्लोस अल्काराज, रविवार को सेंटर कोर्ट पर खिताबी टकराव के लिए आमने-सामने होंगे. सेमीफाइनल मुकाबलों में दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने विरोधियों को मात देकर न सिर्फ फाइनल में जगह बनाई, बल्कि इस मुकाबले को नई पीढ़ी की प्रतिद्वंद्विता में बदल दिया है. रविवार, 13 जुलाई को होने वाला यह फाइनल आधुनिक टेनिस के सबसे रोमांचक युग की शुरुआत का प्रतीक बनेगाह, जहां जोकोविच, नडाल और फेडरर के युग के बाद अब अल्काराज और सिनर जैसे सितारे टेनिस के आसमान पर छाने को तैयार हैं.

सिनर की जोकोविच पर बड़ी जीत

इटली के 23 वर्षीय जैनिक सिनर ने सेमीफाइनल में सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शुमार नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) को सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 6-4 से हराकर सनसनी फैला दी. यह जीत केवल सिनर की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि इसे टेनिस की पीढ़ीगत बदलाव का प्रतीक भी माना जा रहा है. जोकोविच, जिन्होंने अब तक 24 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं, सेंटर कोर्ट पर अपेक्षाकृत संघर्ष करते नजर आए और सिनर के आक्रामक और सटीक खेल के सामने बेबस दिखे.

सिनर ने इस मुकाबले में अपनी सर्विस पर मजबूती दिखाई और मुश्किल मौकों पर धैर्य के साथ पॉइंट बनाकर बढ़त बनाए रखी. विम्बलडन के फाइनल में यह उनकी पहली एंट्री है, और इसके साथ ही वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले इटालियन पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं.

अल्काराज एक और इतिहास की दहलीज पर

वहीं दूसरे सेमीफाइनल में स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज (Taylor Fritz) को 6-4, 5-7, 6-3, 7-6(6) से हराकर लगातार तीसरी बार विम्बलडन फाइनल में जगह बनाई. 22 वर्षीय अल्काराज अब केवल एक जीत दूर हैं अपने करियर का छठा ग्रैंडस्लैम और लगातार तीसरा विम्बलडन खिताब जीतने से. यह उपलब्धि उन्हें बहुत कम उम्र में आधुनिक युग के महान खिलाड़ियों की सूची में स्थायी रूप से शामिल कर सकती है.

अल्काराज इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं और उनकी यह लगातार 24वीं जीत है. उन्होंने 2023 और 2024 के विम्बलडन फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराया था और अब वह सेंटर कोर्ट के अनुभव और आत्मविश्वास के दम पर खिताब की प्रबल दावेदारी रखते हैं. मेजर फाइनल्स में उनका रिकॉर्ड भी बेहतरीन रहा है, अब तक खेले गए पांचों फाइनल वह जीत चुके हैं.

फ्रिट्ज और जोकोविच का सफर थमा

अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज के लिए यह टूर्नामेंट किसी सपने की तरह था, लेकिन अल्काराज के सामने उनका सफर थम गया. वह 2009 के बाद विम्बलडन फाइनल में पहुंचने वाले पहले अमेरिकी बनने की कोशिश में थे. इससे पहले एंडी रोडिक उस साल रोजर फेडरर से हारकर फाइनल में पहुंचे थे. वहीं, नोवाक जोकोविच की हार ने एक युग के अवसान की ओर संकेत किया है. घुटने की सर्जरी के बाद वापसी कर रहे जोकोविच इस टूर्नामेंट में अनुभव के दम पर आगे बढ़े थे, लेकिन सेमीफाइनल में सिनर की ऊर्जा और तेजी के सामने टिक नहीं सके.

फाइनल में नई पीढ़ी का महामुकाबला

अब सबकी निगाहें रविवार को होने वाले फाइनल पर टिक गई हैं, जहां दो युवा चैंपियन, एक ओर नंबर एक रैंकिंग के यानिक सिनर, दूसरी ओर गत विजेता और नंबर दो रैंकिंग के अल्काराज आमने-सामने होंगे. यह मुकाबला न केवल खिताब के लिए, बल्कि नई पीढ़ी की श्रेष्ठता साबित करने के लिए भी लड़ा जाएगा. साल 2024 के फ्रेंच ओपन में दोनों के बीच मुकाबला पांच सेटों तक गया था, जिसे अल्काराज ने जीता था. ऐसे में सिनर के पास न केवल बदला लेने का, बल्कि अपना पहला विम्बलडन खिताब जीतने का भी सुनहरा मौका है.

इटली ने वर्ल्ड क्रिकेट को चौंकाया, पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई

स्मिथ का विकेट चटकाते ही सिराज ने उंगलियों से किया नंबर ’20’ का इशारा, क्या है इसका मतलब

ड्यूक गेंद में बदलाव करने को तैयार हैं निर्माता, घटिया क्वालिटी की हो रही आलोचना

Previous article पटना में एक और कारोबारी की हत्या, देर रात मिनी मार्ट में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली
Next article Sawan 2025 में भगवान शिव को अर्पित करें ये फूल, भोलेनाथ की कृपा होगी प्राप्त
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel