[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports 23 साल के बांग्लादेशी पेसर का कहर, पाकिस्तान के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के उड़ाए होश

23 साल के बांग्लादेशी पेसर का कहर, पाकिस्तान के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के उड़ाए होश

0
23 साल के बांग्लादेशी पेसर का कहर, पाकिस्तान के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के उड़ाए होश
नाहिद राणा

Who is Nahid Rana: बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस समय इतिहास रचने के सफर पर है. पिछले एक साल में टीम ने वो कारनामे कर दिखाए हैं, जो पहले कभी नहीं हुए. पहले पाकिस्तान को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में पटखनी दी, और फिर घरेलू मैदान पर भी धूल चटाकर पहली बार यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की. सफलता का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका, 9 जून को बांग्लादेश ने वनडे सीरीज में मजबूत ऑस्ट्रेलिया को भी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. 50 ओवर के फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया पर बांग्लादेश की यह केवल दूसरी और पूरे 21 साल बाद आई ऐतिहासिक जीत है.

कौन है नाहिद राणा

महज 21 साल की उम्र में बांग्लादेशी टीम के ड्रेसिंग रूम में कदम रखने वाले नाहिद राणा आज सिर्फ 23 साल की उम्र में टीम की सबसे बड़ी ताकत बन चुके हैं. साल 2024 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले इस युवा तेज गेंदबाज ने बहुत कम समय में खुद को टीम का सबसे अहम हिस्सा बना लिया है. नाहिद राणा की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे न सिर्फ लगातार 140 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं, बल्कि उनकी गेंदों में कमाल की सटीकता भी होती है. रफ्तार और लाइन का यही डेडली कॉम्बिनेशन विरोधी बल्लेबाजों के लिए मुसीबत का सबब बन जाता है. हालात यह हैं कि आज नाहिद राणा के बिना बांग्लादेश का तेज गेंदबाजी आक्रमण पूरी तरह बेअसर और बिना धार का नजर आता है. दुनिया की बड़ी से बड़ी बल्लेबाजी लाइन-अप भी आज इस युवा सनसनी का सामना करने से कतराती है.

नाहिद राणा के धमाकेदार आंकड़े

युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने आंकड़ों से एक अलग ही छाप छोड़ी है. 12 टेस्ट मैचों में 38 विकेट लेने वाले राणा दुनिया के 7 अलग-अलग देशों के खिलाफ टेस्ट खेल चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका सबसे फेवरेट मोमेंट पाकिस्तान की टीम रही है, जिसके खिलाफ राणा ने 4 मैचों में 30.11 की औसत से कुल 17 विकेट चटकाए हैं. वहीं, वनडे में तो राणा और भी ज्यादा किफायती और खतरनाक साबित होते हैं।.12 वनडे मैचों में 21.80 की कंजूस औसत के साथ उन्होंने 25 विकेट लिए हैं. वनडे फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 मैचों में 9 विकेट और पाकिस्तान के खिलाफ महज 3 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं.

नाहिद राना की अनोखी कहानी

बांग्लादेश के उत्तर-पश्चिमी छोर पर बसा चपई नवाबगंज इलाका अमूमन अपने रसीले आमों के लिए जाना जाता है, लेकिन आज इस शहर की पहचान बदल चुकी है. इस पहचान को बदलने वाले युवा तेज़ गेंदबाज़ हैं नाहिद. अक्सर बांग्लादेश में क्रिकेटर बहुत कम उम्र से ही क्रिकेट में कदम रख देते हैं, लेकिन नाहिद की कहानी थोड़ी जुदा है. 18 साल की उम्र तक नाहिद सिर्फ़ टेप बॉल से क्रिकेट खेला करते थे. देर से पेशेवर क्रिकेट की शुरुआत करने के कारण उन्हें अंडर-19 क्रिकेट खेलने का भी बेहद कम मौका मिला. लेकिन उनके टैलेंट को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सका.

घरेलू क्रिकेट में धमाका और इंटरनेशनल डेब्यू

नाहिद के करियर में असली मोड़ साल 2022-23 में आया. अपने दूसरे ही फर्स्ट क्लास सीजन में उन्होंने 41 विकेट चटकाकर सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें सालभर के भीतर ही मिला, जब उन्हें सीधे बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम में चुन लिया गया. हालांकि, आज नाहिद, तस्किन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान के साथ मिलकर बांग्लादेश की तेज़ गेंदबाज़ी की एक खौफनाक तिकड़ी बन चुके हैं.

इसे भी पढ़े- मुंबई इंडियंस में बड़ी टूट, सूर्या ने हार्दिक को किया अनफॉलो

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel