Vaibhav Suryavanshi : वैभव सूर्यवंशी को भारत के टी-20 टीम में जगह मिल गई है. यह खबर तब सामने आई जब बीसीसीआई ने इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे पर जाने के लिए टीम इंडिया की घोषणा की. वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है, जो उनके आईपीएल 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम है. वैभव सूर्यवंशी अभी श्रीलंका में इंडिया ए की टीम के साथ हैं.
टीम इंडिया में सबसे कम उम्र में चुने जाने वाले खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में चुने जाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उनकी उम्र अभी 15 वर्ष है. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर के नाम यह रिकाॅर्ड दर्ज था. उनका चयन टीम इंडिया में 16 साल 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट और ओडीआई में हुआ था. उनके अतिरिक्त ये खिलाड़ी भी हैं, जिनका चयन टीम इंडिया में कम उम्र में हुआ था.
- पार्थिव पटेल -17 साल 153 दिन
- मनिंदर सिंह-17 साल 193 दिन
- हरभजन सिंह-17 साल 265 दिन
- पृथ्वी शाॅ-18 साल 165 दिन
IPL 2026 में किया शानदार प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. वे आईपीएल में सबसे अधिक रन (776) बनाने वाले खिलाड़ी बने थे. उनका स्ट्राइक रेट (237.30) भी सबसे ज्यादा था और उन्होंने छक्के (72) भी सबसे अधिक मारे थे. वैभव सूर्यवंशी अभी महज 15 साल के हैं. उनके प्रदर्शन पर क्रिकेट के दिग्गजों की नजर थी और सभी एक सुर में यह मांग कर रहे थे कि वैभव को टीम इंडिया में जगह दी जाए.
बिहार के रहने वाले हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर के जिले के रहने वाले हैं. उन्हें अपने पिता से क्रिकेट की कोंचिंग में मिली है. वे बचपन से ही क्रिकेट में रुचि लेते हैं और अभी उनकी शिक्षा भी पूरी नहीं हुई है. उन्होंने 10वीं का बोर्ड भी नहीं दिया है.
इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम
- श्रेयस अय्यर (कप्तान)
- तिलक वर्मा (उपकप्तान)
- अभिषेक शर्मा
- रवि बिश्नोई
- नीतीश कुमार रेड्डी
- मोहम्मद सिराज
- संजू सैमसन (विकेटकीपर)
- ईशान किशन (विकेटकीपर)
- शिवम दुबे
- अक्षर पटेल
- वाशिंगटन सुंदर
- वरुण चक्रवर्ती
- वैभव सूर्यवंशी
- हर्षित राणा
- अर्शदीप सिंह
- प्रिंस यादव
ये भी पढ़ें : श्रेयस अय्यर बने कप्तान, एशियन गेम्स, आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
