[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports ‘100 रुपये लगेंगे तभी मिलेगी फोटो’, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने नन्हे फैंस के साथ किया प्रैंक

‘100 रुपये लगेंगे तभी मिलेगी फोटो’, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने नन्हे फैंस के साथ किया प्रैंक

0
‘100 रुपये लगेंगे तभी मिलेगी फोटो’, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने नन्हे फैंस के साथ किया प्रैंक
वैभव सूर्यवंशी, इमेज- एक्स.

Vaibhav Suryavanshi: इस वीडियो में वैभव एयरपोर्ट पर दो नन्हे फैंस के साथ प्रैंक करते नजर आए. जब बच्चे उनके पास फोटो खिंचवाने आए, तो 15 साल के वैभव ने उन्हें मना नहीं किया, बल्कि मजाक में कह दिया कि भाई, मैं फोटो के लिए पैसे लेता हूं. राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस प्रैंक का वीडियो शेयर किया है.

वीडियो में वैभव बच्चों से कहते दिख रहे हैं कि भाई, मैं पैसे लेता हूं. मैं अभी आपको ईमानदारी से बता रहा हूं, एक फोटो के 100 रुपये लगेंगे. मजेदार बात यह रही कि वे बच्चे सच में 200 रुपये लेकर वापस आ गए. इसके बाद वैभव ने अपनी हंसी रोकते हुए उन्हें बताया कि यह सिर्फ एक प्रैंक था और फिर उनके साथ कई तस्वीरें खिंचवाईं.

पैट कमिंस भी हुए वैभव के फैन

IPL 2026 में वैभव का प्रदर्शन शानदार रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में अपना दूसरा आईपीएल शतक जड़ा. यह आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे तेज सेंचुरी है. उनकी इस पारी को देखकर SRH के कप्तान पैट कमिंस भी हैरान रह गए. कमिंस ने कहा कि वैभव उनके नए फेवरेट खिलाड़ी बन गए हैं. वे गेंद को इतनी जोर से हिट करते हैं कि उन्हें देखना वाकई मजेदार है. कमिंस के अनुसार, अगर आप गेंदबाज हैं तो आपको एकदम सटीक होना पड़ेगा, वरना उनकी गेंद बहुत दूर जाकर गिरती है.

शानदार फॉर्म में हैं वैभव सूर्यवंशी

आंकड़ों के लिहाज से, वैभव ने अब तक खेले गए 9 मैचों में कुल 400 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 44.44 और स्ट्राइक रेट 238.09 रहा है. इस सीजन में, उनके बल्ले से अब तक 34 चौके और 37 छक्के निकल चुके हैं. अब, वैभव आज (1 मई) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली का सामना करने के लिए तैयार हैं, जहां फैंस एक बार फिर उनसे एक जबरदस्त पारी की उम्मीद कर रहे होंगे.

ये भी पढ़ें: Video: कोई पर्सनली मुझे कुछ बोलता है तो…वैभव सूर्यवंशी ने प्रफुल्ल हिंगे को दिया बल्ले से जवाब

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel