[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा सचिन का 37 साल पुराना रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा सचिन का 37 साल पुराना रिकॉर्ड

0
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा सचिन का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम का कैप मिलने के बाद (फोटो-सोशल मीडिया)

Vaibhav Sooryavanshi Debut: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने इग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करते ही इतिहास रच दिया. महज 15 साल 99 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए मैदान पर उतरने वाले वैभव अब भारत के सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

सचिन तेंदुलकर ने नवंबर 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 16 साल 205 दिन की उम्र में की थी. यह रिकॉर्ड लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट में कायम रहा, लेकिन अब वैभव सूर्यवंशी ने इसे अपने नाम कर लिया है.

भारत के सबसे युवा इंटरनेशनल डेब्यूटेंट बने वैभव

वैभव का नाम अब भारत के सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गया है. उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है.

भारत के सबसे युवा इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी (सभी फॉर्मेट)

क्रमखिलाड़ीउम्र (डेब्यू के समय)डेब्यू फॉर्मेटवर्ष
1वैभव सूर्यवंशी15 वर्ष 99 दिनT20I2026
2सचिन तेंदुलकर16 वर्ष 205 दिनटेस्ट1989
3पीयूष चावला17 वर्ष 75 दिनटेस्ट2006
4एल. शिवरामकृष्णन17 वर्ष 118 दिनटेस्ट1983
5पार्थिव पटेल17 वर्ष 152 दिनटेस्ट2002
6मनिंदर सिंह17 वर्ष 193 दिनटेस्ट1982

शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड भी टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ सचिन तेंदुलकर का ही नहीं, बल्कि भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया. शेफाली ने 15 साल 239 दिन की उम्र में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और वह लंबे समय तक भारत की सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर थीं. अब वैभव ने 15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू कर पुरुष और महिला दोनों वर्गों को मिलाकर भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने का गौरव हासिल कर लिया है.

डेब्यू के साथ रिकॉर्ड्स की झड़ी

वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है और उन्होंने अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. इतनी कम उम्र में टीम इंडिया की जर्सी पहनना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. अब सभी की नजरें इस युवा बल्लेबाज के प्रदर्शन पर होंगी, जो आने वाले वर्षों में भारतीय क्रिकेट का बड़ा चेहरा बन सकता है.

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करते ही वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया. 15 साल 99 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए खेलने उतरे वैभव ने सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया.

यह भी पढ़ें: मैनचेस्टर में होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? इंस्टाग्राम स्टोरी ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें

Previous article ब्रिक्स मंच पर चमकेगा दुमका का जीआई टैग प्राप्त डोकरा शिल्प, कोच्चि में होगा प्रदर्शन
Next article होटल के कमरे में रखी ये 5 चीजें हो सकती हैं सबसे ज्यादा गंदी, सेहत पर पड़ सकता है असर
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel