[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports भारत के लिए खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी…ड्रेसिंग रूम में नहीं मिलेगी एंट्री, इंग्लैंड से आई बड़ी खबर

भारत के लिए खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी…ड्रेसिंग रूम में नहीं मिलेगी एंट्री, इंग्लैंड से आई बड़ी खबर

0
भारत के लिए खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी…ड्रेसिंग रूम में नहीं मिलेगी एंट्री, इंग्लैंड से आई बड़ी खबर
वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं. 15 वर्षीय बल्लेबाज के लिए इस दौरे पर एक विशेष व्यवस्था की गई है. उनकी उम्र को देखते हुए उन्हें टीम के बाकी खिलाड़ियों से अलग चेंजिंग रूम का इस्तेमाल करना होगा.

भारत की टीम 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इसके बाद 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी. इंग्लैंड दौरे के दौरान खेले जाने वाले सभी मैचों में वैभव के लिए अलग ड्रेसिंग एरिया उपलब्ध कराया जाएगा.

ICC और ECB के नियमों के कारण लिया गया फैसला

ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड में आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के दौरान ICC और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के बाल सुरक्षा संबंधी नियम लागू रहेंगे. इन नियमों के तहत 16 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों को वयस्क खिलाड़ियों के साथ एक ही चेंजिंग रूम इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होती. इसी वजह से वैभव को कपड़े बदलने और मैच से पहले तथा बाद की तैयारियों के लिए अलग सुविधा दी जाएगी. इस दौरान उनके माता-पिता के भी उनके साथ रहने की संभावना है.

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में जाने पर नहीं होगी रोक

हालांकि, यह नियम केवल चेंजिंग रूम के उपयोग तक सीमित है. वैभव मैच के दौरान, टीम मीटिंग्स में और खिलाड़ियों के साथ बातचीत के लिए भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में जा सकेंगे. उन पर केवल कपड़े बदलने के समय अलग सुविधा इस्तेमाल करने की शर्त लागू होगी.

इंग्लैंड में पहले भी हो चुका है ऐसा

इंग्लैंड में कम उम्र के खिलाड़ियों के लिए यह कोई नई व्यवस्था नहीं है. पिछले साल आर्सेनल फुटबॉल क्लब के युवा खिलाड़ी मैक्स डाउमैन को भी 16 साल का होने तक अपने सीनियर साथियों से अलग चेंजिंग रूम का इस्तेमाल करना पड़ा था.

IPL में नहीं था ऐसा कोई नियम

भारत में इस तरह का कोई नियम लागू नहीं है. यही कारण है कि आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते समय वैभव ने बाकी वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ ही ड्रेसिंग रूम साझा किया था. आईपीएल के दौरान उनके लिए अलग चेंजिंग रूम की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी.

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं वैभव

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अगर वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलता है तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 16 साल और 205 दिन की उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था.

यह भी पढ़ें: जिस डेब्यू का इंतजार 140 करोड़ भारतीयों को, उसे देख पाएंगे सिर्फ 4000 लोग! वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Previous article झारखंड में पावर रिवॉल्यूशन: 3 जुलाई को CM हेमंत करेंगे दुमका-गोविंदपुर 220 KV लाइन का उद्घाटन
Next article सिपाही भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, दूसरे की जगह एग्जाम देने पहुंचा युवक गिरफ्तार
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel