[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद तिलक वर्मा कहा-मुझे मैच फिनिश करना पसंद है

प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद तिलक वर्मा कहा-मुझे मैच फिनिश करना पसंद है

0
प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद तिलक वर्मा कहा-मुझे मैच फिनिश करना पसंद है
तिलक वर्मा और विल जैक्स

Tilak Varma : पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का मैच गुरुवार को धर्मशाला में खेला गया. इस मैच को मुंबई इंडियंस ने छह विकेट से जीत लिया. पंजाब की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 200 रनों का लक्ष्य दिया. इस लक्ष्य को मुंबई ने 19.5 ओवर में पूरा कर लिया. इस मैच में मुंबई के बैटर तिलक वर्मा ने अपनी बैटिंग से मुंबई को शानदार जीत दिलाई. तिलक ने शानदार पारी खेली, जिसमें 33 बॉल में 6 छक्के और 6 चौके की मदद से 75 रन बनाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

दबाव में कूल रहने की कोशिश

मैच के बाद इंटरव्यू में जब तिलक वर्मा से पूछा गया कि क्या मैच फिनिश करके टीम को जीत दिलवाना अब आपकी आदत बनती जा रही है? इसपर तिलक ने कहा कि उन्हें मैच को अंत तक लेकर जाना बहुत पसंद है. उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल क्रिकेट और विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट खेलने से उन्हें दबाव में शांत रह कर खेलने का आत्मविश्वास मिला है. वे मैच को फिनिश करते हैं, तो उन्हें अच्छा लगता है. तिलक ने कहा कि टीम को उम्मीद नहीं थी की पिच इतनी धीमी खेलेगी. बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना आसान नहीं था और इसी कारण से शुरुआती ओवरों में पंजाब की टीम भी संघर्ष करती दिखी. हालांकि बाद में अजमतुल्लाह उमरजई और विष्णु बिनोद ने तेज बल्लेबाजी करके टीम को अच्छे स्कोर तक पंहुचा दिया.

यूजी भाई ने मेरा काम आसान कर दिया

तिलक वर्मा ने बताया कि मुंबई इंडियंस की रणनीति मैच को आखिरी ओवरों तक ले जाने की थी. तिलक ने बताया की उन्हें खुद पर भरोसा था की वह टीम को जीत दिला सकते हैं. उन्होंने कहा -मैं सिर्फ अपनी बेसिक बल्लेबाजी पर ध्यान दे रहा था और सही मौके का इंतज़ार कर रहा था. मुझे विशवास था कि मैं मैच ख़त्म कर दूंगा. युजवेंद्र चहल की ओवर में आक्रामक बल्लेबाज़ी को लेकर वर्मा ने कहा कि टाइमआउट के दौरान मैंने कोच से कहा था कि अगर एक ओवर मिल जाये तो मैच पूरी तरह से मुंबई की तरफ आ जायेगा. उन्होंने मुस्कराते हुए कहा की वह एक ओवर ‘यूजी भाई’ ने दे दिया. तिलक ने कहा की उन्हें खुशी है कि वह टीम के लिए मैच ख़तम कर सके. तिलक वर्मा ने अपने साथी बल्लेबाज़ विल जैक्स की जम कर तारीफ की. उन्होंने कहा कि विल जैक्स की पारी ने मैच का रुख बदल दिया.

(इनपुट : अरकम अब्दुल मन्नान)

ये भी पढ़ें : IPL Points Table: पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार, प्लेऑफ की राह हुई मुश्किल; देखें ताजा अंक तालिका

Previous article आंधी-तूफान से दो दिनों से ठप बिजली, कैमूर में पानी के लिए तरस रहे लाखों लोग
Next article Welcome To The Jungle का टीजर देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट, कॉमेडी बनाएगी दीवाना
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel