[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें अब भी जिंदा

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें अब भी जिंदा

0
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें अब भी जिंदा
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, फोटो- पीटीआई

England vs New Zealand Match: इंग्लैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के मैच में शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया है. इस हार के साथ ही सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए न्यूजीलैंड को अब पाकिस्तान और श्रीलंका के मैच का परिणाम का इंतजार करना होगा. पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका इंग्लैंड सुपर आठ के अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहा. न्यूजीलैंड का सात विकेट पर 159 रन पर रोकने के बाद इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड के लिए टॉम बैंटन ने सबसे ज्यदा 33 रन का योगदान दिया. विल जैक्स ने नाबाद 32, कप्तान हैरी ब्रूक ने 26, सैम कुरेन ने 24 रन का योगदान दिया. न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिये.

न्यूजीलैंड ने सात विकेट पर बनाए 159 रन

इससे पहले इंग्लैंड के स्पिनरों ने अपनी काबिलियत का शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड को सात विकेट पर 159 रन पर सीमित कर दिया. पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली न्यूजीलैंड को किसी बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली. ग्लेन फिलिप्स (28 गेंदों पर 39 रन), टिम सिफर्ट (25 गेंदों पर 35 रन) और फिन एलेन (19 गेंदों पर 29 रन) ने बल्ले से अहम योगदान दिये. इंग्लैंड के लिए विल जैक्स (23 रन पर दो विकेट), आदिल राशिद (28 रन पर दो विकेट) और रेहान अहमद (28 रन पर दो विकेट) के स्पिन गेंदबाजों की तिकड़ी ने शानदार गेंदबाजी की. तेज गेंदबाजों की शुरुआती पिटाई के बाद इन स्पिनरों ने बीच के ओवरों में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर शिकंजा कस दिया.

वहीं पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में आग उगलने वाले जोफ्रा आर्चर ने शुरुआत मेडन ओवर से की. इस ओवर में अंपायर ने सीफर्ट को कैच आउट दिया, लेकिन टीवी रिप्ले में साफ हुआ कि गेंद बल्ले से नहीं लगी थी और फैसला पलट दिया गया. लियाम डॉसन ने भी दूसरे ओवर में सीफर्ट और फिन एलेन को बांधे रखा, लेकिन सीफर्ट ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में स्वीप कर चौका जड़कर दबाव तोड़ा.
दूसरे छोर से आर्चर ने शानदार गति और स्विंग के साथ गेंदबाजी की लेकिन एलेन ने उनकी धीमी गेंद पर मिड-ऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया. एलेन लय में नजर आने लगे और डॉसन के खिलाफ सीधा मैदान के ऊपर एक और शानदार छक्का लगाया. साथी बल्लेबाज से प्रेरित होकर सीफर्ट ने भी आर्चर पर हमला बोला, लगातार दो चौके जड़े और फिर मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगाया.

न्यूजीलैंड ने लय पकड़ ली थी, जिसके बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने सैम करन को आक्रमण पर लगाया. एलेन ने उनका स्वागत मिडविकेट के ऊपर से छक्के के साथ किया और पावरप्ले के अंत तक न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 54 रन पहुंच गया. इसके बाद राशिद को गेंद सौंपी गई और सीफर्ट ने उनका भी स्वागत लॉन्ग-ऑन के ऊपर छक्के से किया. लेकिन अगली ही गेंद पर रशीद सीफर्ट को चकमा दिया और जोस बटलर ने शानदार स्टंप कर उनकी पारी का अंत किया. जैक्स ने अगले ओवर में एलेन को चलता किया.

एलेन ने हल्का शॉट खेला और डीप मिडविकेट पर जैकब बेथेल को आसान कैच थमा बैठे. ग्लेन फिलिप्स ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन जैक्स ने उन्हें बोल्ड कर न्यूजीलैंड की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. कप्तान मिचेल सैंटनर (नाबाद नौ) ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ टीम के स्कोर को 160 रन के करीब पहुंचाया.

Previous article मिट्टी लदे पांच ट्रैक्टर जब्त
Next article चक्रधरपुर नगर परिषद की कमान सन्नी उरांव के हाथ, विधायक दशरथ गागराई के भाई को दी मात
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel