[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports एशियन गेम्स के लिए 30 संभावितों का एलान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह, सूर्यकुमार यादव बाहर

एशियन गेम्स के लिए 30 संभावितों का एलान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह, सूर्यकुमार यादव बाहर

0
एशियन गेम्स के लिए 30 संभावितों का एलान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह, सूर्यकुमार यादव बाहर
वैभव सूर्यवंशी और सूर्यकुमार यादव

Asian Games 2026: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए बीसीसीआई ने 30 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर ली है. खेल पत्रकार हेमंत रस्तोगी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस लिस्ट में युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी को शामिल कर चयनकर्ताओं ने बड़ा भरोसा जताया है. हालांकि, इस फेहरिस्त में सूर्यकुमार यादव का नाम न होना सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है. सूर्या के बाहर होने से यह साफ हो गया है कि एशियन गेम्स यानी ASIAD 2026 में भारत को एक नया टी20 कप्तान मिलना तय है. बीसीसीआई जल्द ही इस 30 सदस्यीय लिस्ट को शॉर्टलिस्ट कर 15 खिलाड़ियों की मुख्य टीम की घोषणा करेगा, जिसपर सभी की निगाहें टिकी हैं.

कौन होगा नया कप्तान

एशियन गेम्स 2026 के लिए बीसीसीआई द्वारा तैयार की गई 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची में नियमित टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल न होने के बाद अब नए कप्तान को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. इस रेस में श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ का नाम सबसे आगे चल रहा है. हालांकि, कप्तानी  किसे दी जाएगी, इस बारे में अंतिम और निर्णायक फैसला बीसीसीआई और सेलेक्टर्स का ही होगा. उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द घोषित होने वाली 15 सदस्यीय मुख्य टीम के साथ ही नए कप्तान के नाम से भी पर्दा उठा दिया जाएगा.

वैभव सूर्यवंशी को मौका

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा ध्यान 14 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने खींचा है, जिन्हें इस बड़े टूर्नामेंट के संभावितों में जगह मिली है. उनके अलावा टीम को मजबूती देने के लिए ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और यशस्वी जायसवाल जैसे कई सीनियर और स्टार खिलाड़ियों को भी इस फेहरिस्त में शामिल किया गया है. 

BCCI के 30 संभावित खिलाड़ी

खिलाड़ियों के नाम
1. ऋतुराज गायकवाड़2. वैभव सूर्यवंशी3. श्रेयस अय्यर4. संजू सैमसन5. ऋषभ पंत
6. इशान किशन7. यशस्वी जायसवाल8. रिंकू सिंह9. हार्दिक पंड्या10. जसप्रीत बुमराह
11. अर्शदीप सिंह12. अक्षर पटेल13. कुलदीप यादव14. रवि बिश्नोई15. वरुण चक्रवर्ती
16. वॉशिंगटन सुंदर17. शिवम दुबे18. तिलक वर्मा19. ध्रुव जुरैल20. अभिषेक शर्मा
21. नीतीश कुमार रेड्डी22. आयुष बडोनी23. शाहबाज अहमद24. अनुकूल रॉय25. हर्ष दुबे
26. विप्रज निगम27. यश ठाकुर28. प्रसिद्ध कृष्णा29. खलील अहमद30. हर्षित राणा

लक्ष्मण होंगे टीम इंडिया के कोच

दरअसल, इस साल सितंबर-अक्टूबर में भारतीय क्रिकेट टीम को एक साथ दो अलग-अलग जगहों पर खेलना है. एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का आयोजन 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होना है. ठीक इसी दौरान, 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक भारतीय टीम को अपनी ही सरजमीं पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. घरेलू सीरीज बेहद महत्वपूर्ण होने के कारण मुख्य कोच गौतम गंभीर भारत में ही रुकेंगे और वह शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय वनडे टीम के साथ जुड़ेंगे. इसी वजह से एशियन गेम्स के लिए बीसीसीआई ने वीवीएस लक्ष्मण को जिम्मेदारी सौंपने का मन बनाया है.

यह भी पढ़े- आरसीबी और गुजरात के बीच खिताबी भिड़ंत कल, मैच की टाइमिंग से लेकर क्लोजिंग सेरेमनी तक, यहां देखें पूरी डिटेल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel