[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports पाकिस्तान के साथ बाइलैटरल सीरीज पर पाबंदी बरकरार, खेल मंत्रालय ने लिया फैसला

पाकिस्तान के साथ बाइलैटरल सीरीज पर पाबंदी बरकरार, खेल मंत्रालय ने लिया फैसला

0
पाकिस्तान के साथ बाइलैटरल सीरीज पर पाबंदी बरकरार, खेल मंत्रालय ने लिया फैसला

Sports Ministry: खेल मंत्रालय ने यह भी कहा कि इंटरनेशनल या मल्टीनेशनल टूर्नामेंट (जिसमें कई देश हिस्सा लेते हैं) के लिए यह नियम लागू नहीं है. ऐसे टूर्नामेंट में अन्य टीमों के खिलाड़ी के साथ पाकिस्तान की टीम या खिलाड़ी शामिल होते हैं, तो भारतीय खिलाड़ी भी उस मल्टीनेशनल या इंटरनेशनल टूर्नामेंट में खेलेंगे.

खेल मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत को स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए लगातार काम जारी है. खेल मंत्रालय अब वीजा प्रक्रिया को आसान बनाने का काम में जुटा है. ऐसा होते ही खिलाड़ियों, टीम, अधिकारियों, तकनीकी स्टाफ और इंटरनेशनल खेल संस्थाओं के अधिकारियों को भारत आने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी.

एशिया कप के दौरान हुआ था विवाद

मंत्रालय ने यह जानकारी सभी खेल संस्थाओं जैसे एनएसएफ (राष्ट्रीय खेल महासंघ), आईओए (भारतीय ओलंपिक संघ) और साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) को एक सर्कुलर जारी करते हुए दिया है. यह नीति पहली बार पिछले साल अगस्त में लागू की गई थी, जब एशिया कप में भारत के खेलने को लेकर विवाद हुआ था. उस समय भी साफ किया गया था कि मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में भारत हिस्सा लेगा, जब तक कि उसका आयोजन पाकिस्तान में न हो.

कॉमनवेल्थ 2030 की मेजबानी भारत के पास

भारत सरकार खेल को लेकर अब काफी सक्रिय हो गई है. 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत के पास है. वहीं भारत अब 2036 ओलंपिक की मेजबानी करना चाहता है. इसलिए वह अंतरराष्ट्रीय नियमों और सभी देशों को साथ लेकर चलने की नीति अपनाएगा. इसके अलावा, खेल मंत्रालय अब शास्त्री भवन से नेताजी नगर स्थित नए ऑफिस में शिफ्ट हो गया है.

यह भी पढ़ें: प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद बोले संजू सैमसन-मुझे चेट्टा से ज्यादा संजू कहलाना पसंद

Previous article Darbhanga News: जनगणना कार्य में लापरवाही नहीं होगी, निरीक्षण के दौरान सख्त दिखे बीडीओ
Next article प्रसार भारती के पूर्व CEO शशि शेखर वेम्पति बने सेंसर बोर्ड के नए अध्यक्ष, प्रसून जोशी का लेंगे स्थान
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel