Shree Charani: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया मुकाबला आखिरी ओवर तक सांसें रोकने वाला रहा. हालांकि, भारतीय टीम को इस बेहद करीबी मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन इस हार के बीच भारत की युवा स्पिन सनसनी श्री चरणी ने अपनी जादुई गेंदबाजी से इतिहास रच दिया. उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में सिर्फ 24 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और मैच को आखिरी गेंद तक जिंदा रखा.
She's Shree Charani, but her fingers have pure jadugari 🔥#INDWvsSAW
— Akul (𝑨𝑻10) (@Loyalsachfan10) June 21, 2026
pic.twitter.com/w8yR8hj1Wv
लगातार दो मैचों में ढाया कहर
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की युवा स्पिनर श्री चरणी विरोधी टीमों के लिए एक पहेली बन चुकी हैं. इस मेगा टूर्नामेंट की शुरुआत से ही उनकी जादुई गेंदबाजी का जलवा देखने को मिल रहा है. पहले मुकाबले में उन्होंने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर 3 शिकार किए. इसके बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ तो वह और भी खतरनाक हो गईं; उन्होंने डच बल्लेबाजों को संभलने का मौका तक नहीं दिया और सिर्फ 19 रन के मामूली स्कोर पर 4 विकेट अपनी झोली में डाल लिए.
🚨 SHREE CHARANI DELIVERS CONSISTENT SPIN MASTERCLASS IN WOMENS T20S WORLD CUP:
— TheWicketReport (@WicketReport) June 21, 2026
▪️4-0-21-3 vs PAK W
▪️4-0-19-4 vs NED W
▪️4-1-24-3 vs SA W pic.twitter.com/MpHtJ7hL9E
इतिहास रचने की दहलीज पर श्री चरणी
भारत की युवा स्पिन सनसनी श्री चरणी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तहलका मचा दिया है. टूर्नामेंट के शुरुआती 3 मैचों में ही वह 10 विकेट चटकाकर इस साल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर काबिज हो गई हैं. इसके साथ ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट इतिहास के एक बेहद दुर्लभ रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह सिर्फ दूसरा मौका है, जब किसी भारतीय गेंदबाज ने एक ही सीजन में 10 या उससे ज्यादा विकेट लिए हों. इससे पहले 2020 के वर्ल्ड कप में दिग्गज स्पिनर पूनम यादव ने 5 मैचों में 10 विकेट झटके थे, लेकिन श्री चरणी ने महज 3 मैचों में ही इस जादुई आंकड़े को छूकर इतिहास रच दिया है.
श्री चरणी की नजरें अब अमेलिया केर के रिकॉर्ड पर
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में भारत को अभी दो और मैच खेलने हैं, जो श्री चरणी के करियर के लिए बेहद ऐतिहासिक साबित हो सकते हैं. मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह साफ है कि वह अगले मैच में एक विकेट हासिल करते ही पूनम यादव को पीछे छोड़ भारत की सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगी. हालांकि, असली चुनौती अमेलिया केर के सर्वकालिक वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने की होगी, जिन्होंने 2024 के एडिशन में 15 विकेट झटके थे. श्री चरणी (10 विकेट) को इस शिखर पर पहुंचने के लिए आगामी मैचों में 6 विकेट और निकालने होंगे, जो उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए असंभव नहीं लगता.
