[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports ‘न तो बंधक बनाया, न की हाथापाई’, शशांक सिंह ने मारपीट के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

‘न तो बंधक बनाया, न की हाथापाई’, शशांक सिंह ने मारपीट के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

0
‘न तो बंधक बनाया, न की हाथापाई’, शशांक सिंह ने मारपीट के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
शशांक सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)

Shashank Singh Breaks Silence on Assault Allegations: पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज शशांक सिंह ने अपने ऊपर लगे मारपीट और बंधक बनाने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. शशांक ने कहा कि जिस व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है, वह खुद को कुक बताकर उनके घर आया था, लेकिन उसे खाना बनाना तक नहीं आता था. उन्होंने यह भी दावा किया कि उस व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध थीं और उन्हें शक है कि वह चोरी के इरादे से घर में आया था.

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले 31 वर्षीय विपेंद्र सिंह तोमर ने शशांक सिंह और उनके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. तोमर का आरोप है कि उन्हें शशांक के घर पर गाली-गलौज की गई और नौकरी छोड़ने का फैसला करने के बाद उनके साथ मारपीट की गई. शिकायत में यह भी कहा गया है कि उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया था और उनसे घर में तीन दिन तक खाए गए खाने के पैसे भी वसूले गए. आरोप है कि शशांक और उनके ड्राइवर ने उनके साथ हाथापाई की.

शशांक ने क्या कहा?

एएनआई से बातचीत में शशांक सिंह ने कहा, “हमने कभी भी उसे बंधक नहीं बनाया. वह खुद को कुक बताकर हमारे घर आया था, लेकिन उसे खाना बनाना नहीं आता था. वह ज्यादातर समय वीडियो बनाने और तस्वीरें लेने में बिताता था. यहां तक कि वह मेरे कमरे में भी घुस गया था. उसके व्यवहार को देखकर मुझे शक हुआ कि वह चोरी के इरादे से आया हो सकता है. हालांकि अब तक की जांच में घर से कोई सामान गायब नहीं मिला है.”

निजी तस्वीरें और वीडियो बनाने का आरोप

शशांक ने दावा किया कि शिकायतकर्ता के फोन में घर की कई निजी तस्वीरें और वीडियो मौजूद थे. उन्होंने कहा कि उनकी मां ने उससे वे तस्वीरें और वीडियो डिलीट करने को कहा था क्योंकि वे परिवार की निजी जानकारी से जुड़ी थीं. शशांक के मुताबिक, “जब हमने उसे फोटो और वीडियो बनाते हुए पकड़ा तो मेरी बहन ने पुलिस बुलाने की बात कही थी, लेकिन उसने माफी मांगी और गुहार लगाई, इसलिए हमने उसे जाने दिया.”

पुलिस ने शशांक सिंह पर दर्ज किया मामला

विपेंद्र सिंह तोमर की शिकायत के आधार पर रतिबड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मेडिकल जांच में तोमर के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिसके बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है.

हाथापाई करना मेरे स्वभाव में नहीं

शशांक सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “जो लोग मुझे जानते हैं, वे जानते हैं कि किसी के साथ शारीरिक झगड़ा करना मेरे स्वभाव में नहीं है. मैं गाली-गलौज तक पसंद नहीं करता, इसलिए ऐसा कुछ करना मेरे लिए संभव नहीं है.” फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के दावों की पड़ताल की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी.

यह भी पढ़ें: IPL स्टार शशांक सिंह और उनके पिता पर FIR, कुक ने लगाए गंभीर आरोप

Previous article 76 साल बाद भी स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, कीचड़ में चलकर पढ़ने को मजबूर बच्चे
Next article सफलता की ऊंचाइयों तक जरूर जाएं, समाज व देश के लिए अच्छे नागरिक होने का कर्तव्य भी पूरा करें: मेयर डॉ. वसुंधरा लाल
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel