[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports ‘आर्यन बनी अनाया’, संजय बांगर के ‘बेटे’ ने करवाया जेंडर चेंज

‘आर्यन बनी अनाया’, संजय बांगर के ‘बेटे’ ने करवाया जेंडर चेंज

0
‘आर्यन बनी अनाया’, संजय बांगर के ‘बेटे’ ने करवाया जेंडर चेंज
Anaya Bangar.

भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपने लिंग परिवर्तन की जानकारी दी. आर्यन ने 11 महीने पहले अपनी हार्मोन ट्रांसप्लांट की जर्नी शुरू की. इसको लेकर इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि मैं अपनी ताकत खो रही हूं लेकिन मैं खुश हूं. शरीर में बदलाव हो रहे हैं, लेकिन ‘डिस्फोरिया’ में आसानी हो रही है. अभी एक लंबा सफर तय करना है, मगर हर एक कदम मुझे अपना-सा लगता है.

क्या होती है हार्मोन ट्रांसप्लांट थेरेपी?

कई बार व्यक्ति अपने लिंग को लेकर असमंजस की स्थिति में रहते हैं. वे अपने जेंडर के सामान्य शारीरिक व्यवहार के विपरीत अनुभव करते हैं. आज डॉक्टरों का सहारा लेकर वे अपने हार्मोंस में बदलाव करवा लेते हैं, जिससे वे मानसिक और शारीरिक रूप से संतुष्टि का अनुभव करते हैं. लिंग परिवर्तन के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया जाता है. इस प्रक्रिया के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम के साथ साइकोलॉजिस्ट और न्यूरो सर्जन भी होते हैं. भारत में इसे 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने नालसा बनाम भारत सरकार के एक वाद में इसकी अनुमति दी. 21 वर्ष से कम आयु के लोगों की सर्जरी अभिभावक (माता-पिता) की अनुमति से ही की जाती है. 

आर्यन भी अपने पिता की तरह क्रिकेट खेलते हैं. आर्यन (अनाया) ने एक और पोस्ट में अपने क्रिकेट के प्रति प्रेम के बारे में भी बताया. बचपन से क्रिकेट मेरे जीवन का हिस्सा रहा है. मैंने पिता को देश के लिए खेलते हुए देखा है और मैंने भी क्रिकेट के सारे स्किल सीखे हैं, मेरा सपना भी अपने देश के लिए खेलना था. लेकिन मुझे कभी नहीं पता था, कि मुझे उस खेल को छोड़ना पड़ेगा जो मेरा प्यार और जुनून रहा है. लेकिन हार्मोन ट्रांसप्लांट थेरेपी के कारण मेरे शरीर में बदलाव आ रहे हैं, मेरा शरीर कमजोर पड़ता जा रहा है, मेरे शरीर में एथलेटिक क्षमता घटती जा रही है. मेरा खेल मुझसे दूर जा रहा है. 

Image 76
‘आर्यन बनी अनाया’, संजय बांगर के ‘बेटे’ ने करवाया जेंडर चेंज 3

वे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और लोकल क्रिकेट क्लब, इस्लाम जिमखाना के लिए क्रिकेट खेलते हैं. उनकी अधिकतम सोशल मीडिया पोस्ट इंग्लैंड से की गई हैं, उनमें से एक में वीडियो पोस्ट कर अपने क्रिकेट कौशल के बारे में दिखाया था.

Previous article नो एग्जाम नो इंटरव्यू! बिहार में सीधे DSP और SDO बनने का सुनहरा मौका, ये है अप्लाई करने की लास्ट डेट
Next article Dengue-Malaria Remedies: डेंगू-मलेरिया से बचने के लिए घर पर तैयार रखें ये 5 घरेलू उपाय
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel