[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports बीच मैच में वैभव सूर्यवंशी पर फूटा रियान पराग का गुस्सा, मैच के बाद कही यह बड़ी बात

बीच मैच में वैभव सूर्यवंशी पर फूटा रियान पराग का गुस्सा, मैच के बाद कही यह बड़ी बात

0
बीच मैच में वैभव सूर्यवंशी पर फूटा रियान पराग का गुस्सा, मैच के बाद कही यह बड़ी बात
वैभव सूर्यवंशी पर गुस्सा निकालते रियान पराग

Riyan Parag scold vaibhav suryavanshi: IPL 2026 के क्वालिफायर 2 में गुजरात टाइटंस के हाथों राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. इस हार के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के ठीक बाद का है. वीडियो में राजस्थान के कप्तान रियान पराग बेहद गुस्से में 15 साल के वैभव को डांटते हुए नजर आ रहे हैं. मैच गंवाने के बाद कप्तान रियान पराग अपने इस सबसे युवा खिलाड़ी को लेकर काफी भावुक दिखे.

कप्तान पराग ने वैभव के लिए कही यह बड़ी बात

गुजरात के खिलाफ क्वालिफायर 2 में मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग अपने 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर काफी भावुक नजर आए. मैच के दौरान भले ही वैभव के आउट होने पर पराग उन्हें डांटते दिखे हों, लेकिन पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में उन्होंने वैभव की समझदारी की जमकर तारीफ की. पराग ने कहा कि वैभव ने अन्य खिलाड़ियों की तरह अंधाधुंध बल्ला चलाकर रन नहीं बनाए, बल्कि परिस्थितियों को समझकर मैच्योरिटी के साथ बल्लेबाजी की. कप्तान ने हैरान होते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि इस उम्र में वैभव ने यह कैसे कर दिखाया, लेकिन उनका यह प्रदर्शन अविश्वसनीय है. इतना ही नहीं, पराग ने उम्मीद जताई कि वैभव आगे चलकर भारतीय टीम के लिए खेलेंगे और राजस्थान रॉयल्स को उसका दूसरा आईपीएल खिताब जिताने में भी मदद करेंगे.

वायरल वीडियो के पीछे का पूरा सच

क्वालिफायर 2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 204.25 की स्ट्राइक रेट से 47 गेंदों में 96 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर महफिल लूट ली. लेकिन उनके आउट होने के ठीक बाद का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि जब वैभव डगआउट लौटे, तो कप्तान रियान पराग उनके पास गए और उन्हें फटकार लगाने लगे, जिसे दोनों के एक्सप्रेशंस से साफ समझा जा सकता है. हर कोई हैरान था कि इस मैच-विनिंग पारी के बाद कप्तान का यह बर्ताव क्यों. लेकिन मैच के बाद पराग के बयानों ने सबका दिल जीत लिया.

वैभव सूर्यवंशी के सिर सजी ‘ऑरेंज कैप’

भले ही राजस्थान रॉयल्स का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया हो, लेकिन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. इस मैच में 96 रन बनाने के साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट में अपनी ‘ऑरेंज कैप’ पर कब्जा बरकरार रखा है. वैभव ने 16 मैचों में कुल 776 रन बनाए हैं. 

यह भी पढ़े- IPL से बाहर होते ही चमकी वैभव की किस्मत, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel