[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports LSG ने कहा शुक्रिया…ऋषभ पंत ने दिया ऐसा जवाब, पहला रिएक्शन हुआ वायरल

LSG ने कहा शुक्रिया…ऋषभ पंत ने दिया ऐसा जवाब, पहला रिएक्शन हुआ वायरल

0
LSG ने कहा शुक्रिया…ऋषभ पंत ने दिया ऐसा जवाब, पहला रिएक्शन हुआ वायरल
ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया)

Rishabh Pant: भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का साथ महज दो सीजन में समाप्त हो गया है. IPL 2027 से पहले हुए बड़े ट्रेड में पंत को उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (DC) में वापस भेज दिया गया, जबकि स्टार स्पिनर कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन गए हैं.

IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी थे पंत

पंत को LSG ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन में रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था. वह IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. हालांकि, अब ट्रेड डील के तहत वह 15 करोड़ रुपये की फीस पर दिल्ली कैपिटल्स में वापसी कर रहे हैं. दूसरी ओर, कुलदीप यादव अपनी मौजूदा 13.50 करोड़ रुपये की फीस के साथ LSG में शामिल हुए हैं.

इंस्टाग्राम पर LSG को कहा अलविदा

ट्रेड की घोषणा के बाद ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लखनऊ सुपर जायंट्स को अलविदा कहा. उन्होंने LSG की पोस्ट को री-शेयर करते हुए सिर्फ तीन शब्द लिखे, “Thank You Team”. इस छोटे से संदेश ने उनके लखनऊ अध्याय के अंत पर मुहर लगा दी. इससे पहले एलएसजी ने ऋषभ पंत को शुक्रिया कहा था.

Rishabh Pant 7
Lsg ने कहा शुक्रिया... ऋषभ पंत ने दिया ऐसा जवाब, पहला रिएक्शन हुआ वायरल 3

दिल्ली कैपिटल्स से रहा है खास रिश्ता

ऋषभ पंत ने अपने IPL करियर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स से की थी. वह 2016 से 2024 तक नौ सीजन टीम का हिस्सा रहे और 111 मैच खेलकर फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने. इसके अलावा उन्होंने 2021 से 2024 के बीच 43 मुकाबलों में टीम की कप्तानी भी की थी.

पार्थ जिंदल ने किया स्वागत

दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने कुलदीप यादव को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और पंत की वापसी पर खुशी जताई. जिंदल ने कहा कि कुलदीप टीम के अहम सदस्य रहे हैं और उनकी कमी महसूस होगी. वहीं उन्होंने पंत का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि वह दिल्ली में अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौटेंगे.

LSG के लिए निराशाजनक रहा पंत का कार्यकाल

लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ऋषभ पंत का कार्यकाल उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा. उनके दो साल के कार्यकाल में टीम एक भी बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी. IPL 2026 में LSG अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही, जो 2022 में लीग में पदार्पण के बाद टीम का सबसे खराब प्रदर्शन था.

यह भी पढ़ें: ICC वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल ने लगाई छलांग, विराट कोहली को हुआ नुकसान; टॉप-5 में भारत का दबदबा

Previous article बिहारशरीफ में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, असली अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा ‘मुन्नाभाई’ गिरफ्तार
Next article मुंगेर में कोर्ट ले जाते समय हथकड़ी खोल भागे शराब तस्कर, एक पकड़ा गया, दूसरा अब भी फरार
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel