[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports सुरेश रैना का दावा-आरसीबी जैसा खेल रही है, वो एकबार फिर विजेता बनेगी

सुरेश रैना का दावा-आरसीबी जैसा खेल रही है, वो एकबार फिर विजेता बनेगी

0
सुरेश रैना का दावा-आरसीबी जैसा खेल रही है, वो एकबार फिर विजेता बनेगी
सुरेश रैना ने की आरसीबी की तारीफ

RCB IPL 2026 : आईपीएल 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एक बार फिर जीत सकती है. यह संभावना पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने जताई है. रैना ने आरसीबी के अबतक के खेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सीजन में फ्रेंचाइची जिस तरह का खेल दिखा रही है, उससे ऐसा लगता है कि आरसीबी अपना खिताब बचा लेगी.

आरसीबी ने 2025 में पहली बार जीता था आईपीएल का खिताब

आरसीबी की टीम ने काफी मशक्कत के बाद 2025 में पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था. 2026 के आईपीएल सीजन 19 में भी टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है. अबतक नौ मैच खेल कर टीम ने 6 मैचों में जीत दर्ज की है और तीन मैच में उसे हार नसीब हुई है. 12 प्वाइंट के साथ आरसीबी की टीम अभी प्वाइंट टेबल में नंबर 3 पर विराजमान है. आरसीबी के प्रदर्शन को देखते हुए जियो हाॅटस्टार पर सुरेश रैना ने कहा कि उनका मानना ​​है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास अपना IPL टाइटल बचाने का सबसे मजबूत मौका है. उन्होंने उनकी बैलेंस्ड टीम एफर्ट, बैटिंग लाइनअप में क्लियर रोल और रजत पाटीदार की मजबूत कैप्टनसी की तारीफ की. रैना ने कहा कि मुझे लगता है कि RCB अपना टाइटल बचा सकती है। जिस तरह से वे खेल रहे हैं और जिस तरह से उनकी बॉलिंग यूनिट काम कर रही है,वे कुछ बड़ा करेंगे.

रजत पाटीदार एक बेहतरीन कप्तान

सुरेश रैना ने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि कप्तान रजत पाटीदार जिस तरह टीम को लीड कर रहे हैं, वह शानदार है. टीम ना सिर्फ बड़ा स्कोर खड़ा कर रही है, बल्कि बैटिंग यूनिट में हर कोई अपनी भूमिका समझता है और यह बड़ी बात है. रैना ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स (RR) के पास भी मौजूदा IPL एडिशन जीतने का अच्छा मौका है. उन्होंने कहा कि वे वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग जैसे युवा टैलेंट और जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई के योगदान के साथ एक रोमांचक क्रिकेट खेल रहे हैं. RR 10 मैचों में छह जीत के साथ IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है.

ये भी पढ़ें : SRH vs PBKS: कूपर कोनोली का शतक बेकार, पंजाब की लगातार तीसरी हार; सनराइजर्स हैदराबाद बनी टेबल टॉपर

क्या तमिलनाडु में सरकार बना पाएंगे विजय या फिर एआईएडीएमके के सहयोग से बनेगा कोई नया समीकरण?

Previous article सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहे निशांत कुमार बने सम्राट कैबिनेट में मंत्री, जानिए पूरा सफर
Next article बक्सर में बड़ा हादसा टला: बालू लदे ट्रक ने 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल में मारी टक्कर
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel