[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports PSL 2026: पेशावर जल्मी ने जीता खिताब, दूसरी बार बनी चैंपियन; देखें सभी सीजन का विनर लिस्ट

PSL 2026: पेशावर जल्मी ने जीता खिताब, दूसरी बार बनी चैंपियन; देखें सभी सीजन का विनर लिस्ट

0
PSL 2026: पेशावर जल्मी ने जीता खिताब, दूसरी बार बनी चैंपियन; देखें सभी सीजन का विनर लिस्ट
पीएसएल 2026 की विनर टीम पेशावर जल्मी (फोटो-सोशल मीडिया)

PSL 2026: हैदराबाद किंग्समेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट गंवाकर 129 रन बनाए. जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेशावर जल्मी ने 15.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. वहीं बाबर आजम ने अपनी कप्तानी में पीएसएल का यह पहला खिताब जीता है.

पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत 2016 में हुई थी. तब से लेकर अब तक 11 सीजन खेला जा चुका है. इस दौरान इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 3, लाहौर कलंदर्स ने 3, पेशावर जल्मी ने 2, क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 1, मुल्तान सुल्तान ने 1 और कराची किंग्स ने 1 बार खिताब पर कब्जा जमाया है. आइए जानते हैं किसने कब जीता है यह खिताब…

पाकिस्तान सुपर लीग का विनर लिस्ट

संस्करणवर्षविजेताजीत का अंतरउपविजेतामेजबान
12016इस्लामाबाद यूनाइटेड6 विकेटक्वेटा ग्लैडिएटर्सUAE
22017पेशावर ज़ल्मी58 रनक्वेटा ग्लैडिएटर्सPAK
32018इस्लामाबाद यूनाइटेड3 विकेटपेशावर ज़ल्मीPAK
42019क्वेटा ग्लैडिएटर्स8 विकेटपेशावर ज़ल्मीPAK
52020कराची किंग्स5 विकेटलाहौर क़लंदर्सPAK
62021मुल्तान सुल्तांस47 रनपेशावर ज़ल्मीUAE
72022लाहौर कलंदर्स42 रनमुल्तान सुल्तानPAK
82023लाहौर कलंदर्स1 रनमुल्तान सुल्तांसPAK
92024इस्लामाबाद यूनाइटेड2 विकेटमुल्तान सुल्तांसPAK
102025लाहौर कलंदर्स6 विकेटक्वेटा ग्लैडिएटर्सPAK
112026पेशावर ज़ल्मी5 विकेटहैदराबाद किंग्समेनPAK

मुकाबले का हाल

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में पेशावर जल्मी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद किंग्समेन की टीम 129 रन ही बना सकी. सैम आयूब ने 54 रनों की पारी खेली. उसके आलावा मार्नस लाबुशेन ने 20, हसन खान ने 12 रनों का योगदान दिया. पेशावर जल्मी के लिए आरोन हार्डी ने 4, नाहिद राणा ने 2 विकेट चटकाए.

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पेशावर जल्मी ने 15.2 ओवर में मुकाबले को जीत लिया. आरोन हार्डी ने 39 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली. वहीं अब्दुल समद ने 48 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के खिलाफ वापसी करेंगे MS Dhoni? सीएसके मैनेजमेंट ने दिया बड़ा अपडेट

Previous article वज्रपात की चपेट में आया प्रिंस की मौके पर मौत, चार युवक झुलसे
Next article भामाशाह जयंती समारोह में सम्मानित हुए मेधावी बच्चे
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel