[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports IPL 2026 से पहले ‘रिच अंकल’ और ‘चैंपियन’ की मस्ती, video वायरल 

IPL 2026 से पहले ‘रिच अंकल’ और ‘चैंपियन’ की मस्ती, video वायरल 

0
IPL 2026 से पहले ‘रिच अंकल’ और ‘चैंपियन’ की मस्ती, video वायरल 
वानखेड़े में मस्ती के मूड में दिखे पोलार्ड और ब्रावो

Pollard vs Bravo Viral Video: IPL 2026 की शुरुआत से पहले, क्रिकेट के दो दिग्गजों की मस्ती और पुरानी यादों का दौर जारी है. ऐसे में हाल ही में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने आधिकारिक ट्विटर (X) हैंडल से एक मजेदार वीडियो शेयर किया है.जिसमें वेस्टइंडीज के दो पूर्व खिलाड़ी और आईपीएल के स्टार्स कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) और ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo), एक-दूसरे के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो ने फैंस को पुरानी यादों में ले गया है और आईपीएल के रोमांच को और बढ़ा दिया है.

IPL से पहले रिच अंकल और चैंपियन की मस्ती

मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कीरोन पोलार्ड और ड्वेन ब्रावो मैदान पर नजर आ रहे हैं. वीडियो में पोलार्ड मजाकिया अंदाज में ब्रावो से मिलते दिखाई देते हैं. इसके बाद मस्ती-मजाक के दौरान पोलार्ड, जिन्हें ब्रावो प्यार से ‘रिच अंकल’ कहते हैं, उनके पैर छूते हुए नजर आते हैं. इस पर ब्रावो उन्हें पकड़ लेते हैं और दोनों के बीच हंसी-मजाक शुरू हो जाता है. ब्रावो, जो खुद को ‘चैंपियन’ कहते हैं, पोलार्ड की पकड़ से छूटने की कोशिश करते हैं और आखिर में दोनों खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं. यह मजेदार पल फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

पोलार्ड–ब्रावो की सालों पुरानी यारी

पोलार्ड और ब्रावो की दोस्ती क्रिकेट जगत में काफी मशहूर है. मैदान के बाहर दोनों का रिश्ता बेहद खास है और यही वजह है कि यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है. मुंबई इंडियंस के इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कमेंट सेक्शन में @Ameer_speaks1 नाम के यूजर लिखते हैं, “Icon meets icon… love to see it”, वहीं @mipaltan लिखते हैं कि “Most dependable man of IPL history”. इसके अलावा @SuperSamson09 लिखते हैं कि “ब्रावो केकेआर (KKR) को मेंटर करने के अलावा सब कुछ कर रहे हैं.” इसके अलावा

ये भी पढ़ें: Video: बैटिंग छोड़ कुत्ते के साथ खेलने लगा खिलाड़ी, दिल्ली के प्रैक्टिस मैच में दिखा अनोखा नजारा | IPL 2026 Abhishek Porel With Dog

ये भी पढ़ें: तू तो एलन डोनाल्ड बन रहा है, वेंकटेश अय्यर की यॉर्कर देख कोहली का रिएक्शन वायरल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel