[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports श्रेयस अय्यर की बड़ी परीक्षा, धर्मशाला के मैदान पर 15 साल से RCB का दबदबा

श्रेयस अय्यर की बड़ी परीक्षा, धर्मशाला के मैदान पर 15 साल से RCB का दबदबा

0
श्रेयस अय्यर की बड़ी परीक्षा, धर्मशाला के मैदान पर 15 साल से RCB का दबदबा
आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार टॉस के दौरान सिक्का उछालते हुए

RCB: आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला पिछले सीजन की दो सबसे सर्वश्रेष्ठ टीमों डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और रनर-अप पंजाब किंग्स के बीच होने जा रहा है. धर्मशाला के खूबसूरत HPCA मैदान पर यह मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. हालांकि, इस मैदान पर कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम के लिए चुनौती ज्यादा रहने वाली है. आंकड़े गवाह हैं कि धर्मशाला में आरसीबी का दबदबा रहा है. वे पिछले 15 साल से यहाँ पंजाब के खिलाफ अजेय रहे हैं. पंजाब किंग्स को इस मैदान पर आरसीबी के खिलाफ आखिरी जीत साल 2011 में मिली थी, ऐसे में श्रेयस अय्यर पर इस लंबे सूखे को खत्म करने का भारी दबाव होगा.

प्लेऑफ की दहलीज पर दोनों टीम

प्लेऑफ के समीकरणों को देखते हुए यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद निर्णायक होने वाला है. एक तरफ पंजाब की टीम है, जो लगातार 5 मैचों में मिली करारी हार के बाद भारी दबाव में है. टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए पंजाब को हर हाल में आरसीबी के विजयी रथ को रोकना होगा. वहीं दूसरी तरफ, आत्मविश्वास से लबरेज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम है, जो लगातार दो मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है और अपनी इस बादशाहत को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. 

आरसीबी के सामने पंजाब की अग्निपरीक्षा

होम एडवांटेज किसी भी टीम के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है, और पंजाब के पास अपने घरेलू मैदान पर इतिहास के पन्नों को पलटने का इससे बेहतरीन मौका नहीं मिलेगा. अब तक खेले गए 37 मैचों में आरसीबी 19 जीत के साथ मामूली बढ़त पर है, तो वहीं पंजाब 18 जीतों के साथ बिल्कुल उनके पीछे खड़ी है. उम्मीद है कि इस बार भी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है.

डेथ ओवर्स पंजाब की कमजोरी

पंजाब किंग्स के लिए डेथ ओवर्स की गेंदबाजी इस सीजन की सबसे बड़ी सिरदर्दी रही है. अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाजों की मौजूदगी के बावजूद टीम 200 से 210 रनों तक का विशाल स्कोर डिफेंड करने में नाकाम रही है. आंकड़ों के लिहाज से पंजाब के नाम एक बेहद अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज है, IPL इतिहास में 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने के बाद सबसे ज्यादा 10 मैच हारने वाली टीम पंजाब ही है. 

आरसीबी हर विभाग में मजबूत

बेंगलुरु की टीम इस समय हर विभाग में बेहद मजबूत और संतुलित दिखाई दे रही है।.टीम की सबसे बड़ी ताकत उसका टॉप ऑर्डर है, जहां विराट कोहली, डेवाल्ड बेथेल, देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार लगातार रनों की बारिश कर रहे हैं. वहीं, क्रुणाल पंड्या भी ऑलराउंडर की भूमिका में बेहतरीन योगदान दे रहे हैं. हालांकि, मध्यक्रम में जितेश शर्मा, बेथेल और रोमारियो शेफर्ड की खराब फॉर्म टीम के लिए थोड़ी चिंता का सबब बनी हुई है. राहत की बात यह है कि गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी लगातार विकेट चटकाकर विरोधी बल्लेबाजों पर लगाम कसे हुए है.

पिच और मौसम कैसा रहेगा

धर्मशाला का HPCA मैदान इस साल बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हो रहा है. इस सीजन यहां खेले गए दोनों मुकाबलों में रनों का अंबार लगा है और स्कोरबोर्ड पर 200+ का आंकड़ा पार हुआ है. दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही मैचों में टॉस जीतने वाली टीमों ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और बड़े टारगेट को सफलतापूर्वक चेज़ भी कर लिया. रविवार को होने वाले मुकाबले के लिए क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर यह है कि धर्मशाला में बारिश का कोई खतरा नहीं है और मौसम पूरी तरह साफ रहेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel