[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Local Sports क्या इस वजह से खराब हुआ बटलर का फॉर्म? IND vs ENG सेमीफाइनल से पहले वायरल हुआ पुराना वीडियो

क्या इस वजह से खराब हुआ बटलर का फॉर्म? IND vs ENG सेमीफाइनल से पहले वायरल हुआ पुराना वीडियो

0
क्या इस वजह से खराब हुआ बटलर का फॉर्म? IND vs ENG सेमीफाइनल से पहले वायरल हुआ पुराना वीडियो
जोस बटलर. फोटो- एक्स.

Jos Buttler Form IND vs ENG: T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टक्कर से पहले इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जॉस बटलर का फॉर्म चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है. टूर्नामेंट में अब तक बटलर का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. सात मैचों में बटलर ने केवल 62 रन बनाए हैं और उनका औसत 8.85 रहा है. इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि वह पिछली पांच पारियों में हर बार सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं. इंग्लैंड के महान सीमित ओवरों के बल्लेबाजों में गिने जाने वाले खिलाड़ी के लिए यह आंकड़े उनकी प्रतिष्ठा से बिल्कुल मेल नहीं खाते. आखिरकार बटलर का फॉर्म कहां गया?

क्या जॉस बटलर का फॉर्म गली क्रिकेट खेलने की वजह से चली गई? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बटलर मुंबई की सड़कों पर एक छोटी सी लकड़ी से क्रिकेट खेल रहे हैं. उनके हर शॉट पर स्ट्रीट स्मार्ट बच्चे बॉलिंग कर रहे हैं और बटलर उस पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. क्रिकेट लवर इसे काफी पसंद कर रहे हैं. देखें वीडियो-

लेकिन इस वायरल वीडियो में एक पेंच है. यह वीडियो हाल का नहीं, बल्कि 2025 का है. 7 मई 2025 को आईपीएल के दौरान गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के आसपास यह वीडियो सामने आया था. लेकिन मजाक से परे, बटलर का फॉर्म चिंता का विषय तो जरूर है.  

मुंबई मैदान पर कैसा है बटलर का रिकॉर्ड?

बटलर पिछले कई वर्षों से दुनिया के सबसे विस्फोटक टी20 बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. कुछ ही ओवरों में मैच का रुख बदल देने की उनकी क्षमता ने उन्हें इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल क्रिकेट का सबसे अहम खिलाड़ी बने. जब वह अपनी लय में होते हैं तो स्कूप, फ्लिक और लंबे छक्कों के जरिए गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाते हैं. 

हालांकि इस वर्ल्ड कप में उनकी बल्लेबाजी अब तक उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही है. लेकिन सेमीफाइनल में उनकी वापसी की उम्मीद पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. इसकी एक बड़ी वजह मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम है, जहां बटलर का रिकॉर्ड शानदार रहा है.

इस मैदान पर खेले गए 31 टी20 मैचों में उन्होंने 909 रन बनाए हैं. यहां उनका औसत 32.46 और स्ट्राइक रेट 143.82 का रहा है. विदेशी खिलाड़ियों में वह इस मैदान पर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं. मुंबई में उनके टी20 इंटरनेशनल आंकड़े भी दिलचस्प हैं. यहां छह पारियों में उन्होंने 30, 26, 21, 21, 15 और 7 रन बनाए हैं. यानी उन्हें इस मैदान पर अक्सर अच्छी शुरुआत मिली है, लेकिन अब तक वह उसे बड़ी मैच जिताऊ पारी में नहीं बदल पाए हैं.

ये भी पढ़ें:- टी20 मुकाबले में वानखेड़े का शेर रहा है भारत, इंग्लैंड के खिलाफ आंकड़े आपको चौंका सकते हैं!

भारत को रहना होगा होशियार

इतिहास भी बताता है कि बड़े मुकाबलों में बटलर अक्सर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं. टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल समेत छह नॉकआउट मैचों में उन्होंने 226 रन बनाए हैं और उनका औसत 56.50 रहा है. यह उनके पूरे टी20 वर्ल्ड कप करियर के औसत 33.71 से काफी बेहतर है.

भारत के लिए यह चेतावनी इसलिए भी अहम है क्योंकि 2022 के टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल में बटलर ने 80 रन की नाबाद पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया था. उस मैच में उन्होंने Alex Hales के साथ 170 रन की ओपनिंग साझेदारी कर इंग्लैंड को 10 विकेट से जीत दिलाई थी.

ये भी पढ़ें:- क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में कौन-कौन पहुंचे? देखें वीडियो

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भी बटलर का खुलकर समर्थन किया है. ब्रुक के अनुसार, बटलर लंबे समय से इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल सफलता के अहम स्तंभ रहे हैं और टीम उनके अनुभव पर पूरा भरोसा करती है. ऐसे में भले ही इस टूर्नामेंट में बटलर का बल्ला खामोश रहा हो, लेकिन सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में उनका एक अच्छा दिन भारत की योजनाओं को बिगाड़ सकता है. यही कारण है कि टीम इंडिया के लिए सबसे अहम रणनीति यही होगी कि वह बटलर को जल्द से जल्द पवेलियन भेजे. क्योंकि अगर वह क्रीज पर टिक गए, तो मैच का रुख पलटने में उन्हें ज्यादा समय नहीं लगेगा.   

Previous article मौसम विभाग रांची की पत्रिका ‘झारखंड मौसम दर्पण’ को दो राष्ट्रीय पुरस्कार, राज्यपाल के हाथों विमोचन
Next article Money Laundering : रैपिडो ड्राइवर… महीने की कमाई 10 हजार, पर खाते में मिले 300 करोड़ ! खुल गया ₹550 करोड़ का बड़ा राज  
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel