[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports अर्जुन तेंदुलकर के संस्कारों ने जीता दिल, गेंद लगने के बाद खुद जाकर पूछा बच्चे का हाल

अर्जुन तेंदुलकर के संस्कारों ने जीता दिल, गेंद लगने के बाद खुद जाकर पूछा बच्चे का हाल

0
अर्जुन तेंदुलकर के संस्कारों ने जीता दिल, गेंद लगने के बाद खुद जाकर पूछा बच्चे का हाल
गेंद पर ऑटोग्राफ देते हुए अर्जुन तेंदुलकर

Mumbai T20 League 2026: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों मुंबई टी20 लीग 2026 में अपनी शानदार फॉर्म को लेकर सुर्खियों में हैं. वानखेड़े स्टेडियम में बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ मैच में आर्क्स अंधेरी के इस युवा ऑलराउंडर ने पहले तो बल्ले और गेंद से अकेले दम पर मैच पलटा, और फिर मैच के बाद अपने एक दिल छू लेने वाले व्यवहार से सबका दिल जीत लिया. फैंस सोशल मीडिया पर अर्जुन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और इसे सचिन तेंदुलकर के संस्कारों का असर बता रहे हैं.

अर्जुन ने जीता सबका दिल

मैच के दौरान अर्जुन तेंदुलकर की आतिशी बल्लेबाजी देखने को मिली, लेकिन इसी बीच उनके बल्ले से निकला एक गगनचुंबी छक्का स्टैंड्स में बैठे एक बच्चे के सिर पर जा लगा. गेंद की रफ्तार तेज होने के कारण बच्चा काफी दर्द में था. जैसे ही खेल समाप्त हुआ, अर्जुन तेंदुलकर खेल भावना और इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए तुरंत उस नन्हे प्रशंसक से मिलने स्टैंड्स में चले गए. बच्चा उस समय दर्द से राहत के लिए सिर पर आइस पैक लगाए हुए था. अर्जुन ने उसके पास जाकर उसका हाल-चाल पूछा, उसके सिर पर हाथ फिराया और मैच की गेंद पर ऑटोग्राफ देकर उसे गिफ्ट कर दी. अर्जुन की इस दरियादिली ने बच्चे के दर्द को भूलने में मदद की और उसे जिंदगी भर की एक खूबसूरत याद दे दी.

मैदान पर अर्जुन का शानदार प्रदर्शन

मैच में अर्जुन तेंदुलकर पूरी तरह छाए रहे। उन्होंने पहले कड़क गेंदबाजी करते हुए महज 11 रन देकर 3 विकेट (3/11) चटकाए और विरोधी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया. इसके बाद बल्लेबाजी में तूफान लाते हुए उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों पर नाबाद 66 रनों की आतिशी पारी खेली.

अर्जुन-मुशीर की मैच-विनिंग साझेदारी

पहला विकेट जल्दी गिर जाने के बाद अर्जुन तेंदुलकर को क्रीज पर युवा सनसनी मुशीर खान का साथ मिला. इसके बाद तो दोनों ने मिलकर बांद्रा ब्लास्टर्स के गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ कर रख दी. अर्जुन और मुशीर के बीच दूसरे विकेट के लिए 116 रनों की मैच-जिताऊ और नाबाद साझेदारी हुई. मुशीर ने दूसरे छोर से अर्जुन का बखूबी साथ निभाया और 38 गेंदों में 54 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इन दोनों की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर आर्क्स अंधेरी ने महज 13.5 ओवरों में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की. इस धमाकेदार जीत के बाद कप्तान शिवम दुबे ने अर्जुन के ऑलराउंड खेल की जमकर सराहना की.

इसे भी पढ़े- वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दर्ज की अपनी दूसरी जीत

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel