[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports पाकिस्तान छोड़ ब्रिटिश नागरिक बने मोहम्मद आमिर, IPL में इस तरह हो सकती है एंट्री

पाकिस्तान छोड़ ब्रिटिश नागरिक बने मोहम्मद आमिर, IPL में इस तरह हो सकती है एंट्री

0
पाकिस्तान छोड़ ब्रिटिश नागरिक बने मोहम्मद आमिर, IPL में इस तरह हो सकती है एंट्री
मोहम्मद आमिर

Mohammad Amir: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अब हमें आईपीएल में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. उन्हें ब्रिटेन (UK) की नागरिकता मिल गई है. जिससे उनके लिए दुनिया की इस सबसे बड़ी टी20 लीग में खेलने का रास्ता साफ हो गया है. 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद आमिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके थे. उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि वह अपनी पत्नी नर्जिस खान के जरिए ब्रिटिश पासपोर्ट हासिल करने की कोशिश में हैं. अब उनका यह काम पूरा हो चुका है.

अब आगे क्या होगा

ब्रिटिश पासपोर्ट मिलने के बाद आमिर अब किसी भी विदेशी लीग में एक ब्रिटिश नागरिक के तौर पर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं. भारत में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेलने पर प्रतिबंध है. इसलिए ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद आमिर के आईपीएल में शामिल होने की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं.

सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी

मोहम्मद आमिर ने सोशल मीडिया पर खुद इस खबर को पक्का कर दिया है. कुछ समय पहले एक चैट शो में उन्होंने इशारा किया था कि जैसे ही उन्हें ब्रिटिश पासपोर्ट मिलेगा, वे आईपीएल में खेलने के योग्य हो जाएंगे. अपनी इच्छा जताते हुए आमिर ने कहा था कि अगले साल तक उनके पास आईपीएल में खेलने का मौका होगा, और अगर उन्हें मौका मिला, तो वे इसमें जरूर खेलेंगे.

पाक प्लेयर्स की IPL में एंट्री बंद

साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों के बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आईपीएल खेलने पर पूरी तरह रोक है. हालांकि, 2008 के पहले सीजन में शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर, शोएब मलिक और सोहेल तनवीर जैसे कई बड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी इस लीग में खेले थे. लेकिन उस सीजन के बाद से किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को आईपीएल में शामिल नहीं किया गया है.

इकलौते पाक खिलाड़ी जो खेल चुके हैं आईपीएल

इस कड़े नियम के बावजूद, पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद एकमात्र ऐसे खिलाड़ी रहे जो बाद में आईपीएल खेल सके. उनके पास ब्रिटिश नागरिकता थी. जिसकी वजह से उन्हें पाकिस्तानी नहीं बल्कि एक इंग्लिश खिलाड़ी के रूप में रजिस्टर किया गया था. इसी वजह से रास्ता साफ हुआ और उन्होंने 2012 और 2013 में पंजाब किंग्स और फिर 2015 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला. अब मोहम्मद आमिर भी ठीक इसी आधार पर आईपीएल का हिस्सा बन सकते हैं.

पाक के लिए शानदार प्रदर्शन

आमिर का इंटरनेशनल रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी20 मैच खेले हैं. आज भी दुनिया की तमाम बड़ी टी20 फ्रेंचाइजी लीग्स में उनकी जबरदस्त डिमांड है. अब हर किसी की नजर इस बात पर रहेगी कि क्या आमिर आईपीएल के मंच पर उतरकर अपनी गेंदबाजी से फैंस और टीमों का दिल जीत पाते हैं या नहीं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel