[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports फीफा वर्ल्ड कप: जीत के लिए मैक्सिको फैंस का नया ‘हथकंडा’, विरोधी खिलाड़ियों को सोने नहीं दे रहे समर्थक

फीफा वर्ल्ड कप: जीत के लिए मैक्सिको फैंस का नया ‘हथकंडा’, विरोधी खिलाड़ियों को सोने नहीं दे रहे समर्थक

0
फीफा वर्ल्ड कप: जीत के लिए मैक्सिको फैंस का नया ‘हथकंडा’, विरोधी खिलाड़ियों को सोने नहीं दे रहे समर्थक
मैक्सिको फैंस (फोटो-सोशल मीडिया)

Maxico Fans Making Noise: फीफा विश्व कप 2026 में मैदान के अंदर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है. सह-मेजबान मैक्सिको के प्रशंसक अपनी टीम को बढ़त दिलाने के लिए विरोधी टीमों की नींद उड़ाने की रणनीति अपना रहे हैं.

राउंड ऑफ-32 में मैक्सिको और इक्वॉडोर के मुकाबले से पहले सैकड़ों मैक्सिकन समर्थक इक्वॉडोर टीम के होटल के बाहर जमा हो गए थे. देर रात तक उन्होंने हॉर्न बजाए, ढोल-नगाड़े बजाए और लगातार नारेबाजी की. इसका मकसद विरोधी खिलाड़ियों की नींद और आराम में बाधा डालना था. इक्वॉडोर फुटबॉल महासंघ ने इस घटना की शिकायत फीफा आयोजकों से भी की थी, लेकिन इसके बावजूद टीम मैच हार गई.

मैक्सिको का मुकाबला इंग्लैंड से

अब मैक्सिको का सामना प्री-क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड से होना है और रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशंसक एक बार फिर इसी रणनीति को अपनाने की तैयारी में हैं. इसे देखते हुए इंग्लैंड टीम ने खिलाड़ियों के आराम और सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. कई खिलाड़ी रात में सोते समय कानों में प्लग का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि बाहरी शोर का असर कम हो सके.

‘हैंड ऑफ गॉड’ वाले मैदान पर होगी टक्कर

मैक्सिको और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला एज़्टेका स्टेडियम में खेला जाएगा. यही वह ऐतिहासिक मैदान है, जहां 1986 विश्व कप में अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना ने इंग्लैंड के खिलाफ विवादित ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल किया था.

एज़्टेका में मैक्सिको का दमदार रिकॉर्ड

विश्व कप इतिहास में एज़्टेका स्टेडियम मैक्सिको के लिए बेहद भाग्यशाली रहा है. टीम ने यहां अब तक विश्व कप के 10 मुकाबले खेले हैं और एक भी मैच नहीं हारी है. घरेलू दर्शकों का समर्थन और मैक्सिको सिटी की ऊंचाई भी टीम के लिए बड़ा फायदा मानी जा रही है.

इंग्लैंड के मुख्य कोच थॉमस ट्यूशेल ने भी स्वीकार किया है कि ऊंचाई वाली परिस्थितियों के साथ तालमेल बैठाना आसान नहीं होगा. उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में ढलने के लिए काफी समय चाहिए और यह मैक्सिको के लिए बड़ा लाभ साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: अभेद्य बनी स्पेन की दीवार, 519 मिनट तक गोल नहीं खाकर रचा इतिहास

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel