[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports मैक्सिको की जीत का जश्न बना मातम, वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन के दौरान 2 फैंस की मौत

मैक्सिको की जीत का जश्न बना मातम, वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन के दौरान 2 फैंस की मौत

0
मैक्सिको की जीत का जश्न बना मातम, वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन के दौरान 2 फैंस की मौत
मैक्सिको के जीत के बाद सड़कों पर उमड़ी फैंस की भीड़ (फोटो-सोशल मीडिया)

Mexico City Stampede: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इक्वाडोर पर मैक्सिको की ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब मेक्सिको सिटी में भारी भीड़ के बीच दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई. स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मृतकों में 44 वर्षीय एक पुरुष और 19 वर्षीय एक महिला शामिल हैं.

यह हादसा मेक्सिको सिटी के प्रसिद्ध एंजेल ऑफ इंडिपेंडेंस स्मारक के पास हैम्बर्गो और लैंकेस्टर सड़कों के चौराहे पर हुआ, जहां हजारों फुटबॉल फैंस टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए जमा हुए थे. अधिकारियों ने बताया कि दोनों को बचाने के लिए मौके पर ही उन्नत चिकित्सा सहायता और सीपीआर दिया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

40 साल बाद मिली नॉकआउट जीत

मैक्सिको ने राउंड ऑफ 32 मुकाबले में इक्वाडोर को 2-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में जगह बनाई. यह 1986 के बाद वर्ल्ड कप नॉकआउट चरण में मैक्सिको की पहली जीत है. साथ ही टीम ने नॉकआउट मुकाबलों में लगातार आठ हार के सिलसिले को भी खत्म किया.

मैच में छाए रहे क्विनोनेस और जिमेनेज

खराब मौसम के कारण एक घंटे की देरी से शुरू हुए मुकाबले में मैक्सिको ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा. जूलियन क्विनोनेस ने पहले हाफ में टीम को बढ़त दिलाई, जबकि अनुभवी स्ट्राइकर राउल जिमेनेज ने दूसरा गोल कर बढ़त दोगुनी कर दी. दूसरे हाफ में इक्वाडोर ने वापसी की कोशिश की, लेकिन मैक्सिको की मजबूत डिफेंस के सामने उसे सफलता नहीं मिली. इंजरी टाइम में इक्वाडोर के डिफेंडर पिएरो हिंकापिए को रेड कार्ड भी मिला.

दो खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

इस मुकाबले में 17 साल 259 दिन के गिल्बर्टो मोरा ने इतिहास रच दिया. वह फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में शुरुआत करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने. इस सूची में उनसे आगे सिर्फ ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले हैं.

राउल जिमेनेज बने सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

वहीं राउल जिमेनेज 35 साल 56 दिन की उम्र में वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबले में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज मैक्सिकन खिलाड़ी बन गए. वह नॉकआउट चरण में गोल करने वाले 30 वर्ष से अधिक उम्र के पहले मैक्सिकन फुटबॉलर भी बने हैं. अब मैक्सिको का सामना राउंड ऑफ 16 में इंग्लैंड और डीआर कांगो के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा.

यह भी पढ़ें: पेनल्टी शूटआउट में हार के बाद डच टीम के कोच रोनाल्ड कोमैन ने छोड़ा पद

Previous article घर-घर पहुंचेगी कानून की जानकारी, लातेहार में निकला चलंत लोक अदालत वाहन
Next article Katihar News : कटिहार के बलिया बेलौन में देसी पिस्टल व दो कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel