[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports सचिन तेंदुलकर ने फ्लाइट में खेला क्रिकेट, सोशल मीडिया पर शेयर किया मजेदार वीडियो

सचिन तेंदुलकर ने फ्लाइट में खेला क्रिकेट, सोशल मीडिया पर शेयर किया मजेदार वीडियो

0
सचिन तेंदुलकर ने फ्लाइट में खेला क्रिकेट, सोशल मीडिया पर शेयर किया मजेदार वीडियो
उल्टी गेंद पर शॉट खेलते सचिन तेंदुलकर

Sachin Tendulkar: पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो काफी चर्चा में है. 31 सेकेंड के इस वीडियो में 53 साल के दिग्गज क्रिकेटर फ्लाइट के सफर के दौरान अपने परिवार के साथ क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं. रिटायरमेंट के बाद भी सचिन का क्रिकेट के प्रति यह लगाव फैंस के बीच सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

फ्लाइट में उल्टे बल्ले से खेले सचिन

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को X प्लेटफॉर्म पर अपने परिवार के साथ का एक मजेदार वीडियो साझा किया. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘एल्टीट्यूड चाहे जो हो, एटीट्यूड नहीं बदलना चाहिए.’ 31 सेकेंड के इस वीडियो में 53 साल के सचिन फ्लाइट के अंदर उल्टे बल्ले से क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनकी बहू सानिया चंडोक गेंदबाजी कर रही थीं, जिनकी एक गेंद पर सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर ने कैच पकड़ लिया. कैच होते ही पूरा परिवार हंसने लगा. सोशल मीडिया पर फैंस को तेंदुलकर परिवार का यह अनोखा और खुशनुमा अंदाज बेहद पसंद आ रहा है.

पिछले हफ्ते पालघर में बच्चों के बीच पहुंचे थे सचिन

फ्लाइट के इस मस्ती भरे सफर से ठीक पहले, सचिन तेंदुलकर जमीन पर एक नेक काम में जुटे थे. पिछले हफ्ते वह पालघर के गुहिर गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने बच्चों के बीच ‘क्लाइमेट स्मार्ट विलेज प्रोजेक्ट’ की शुरुआत की. सचिन ने खुद इस दौरे की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसमें वह गांव के बच्चों के साथ बेहद सादगी से बातचीत करते नजर आए थे.

इसे भी पढ़े- गिलबर्टो मोरा ने ऐतिहासिक डेब्यू से रचा इतिहास, टूट गया सदी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel