[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports डर्टी पॉलिटिक्स के शिकार हुए बांग्लादेश के खिलाड़ी, टी20 वर्ल्ड कप पर लिटन दास का खुलासा

डर्टी पॉलिटिक्स के शिकार हुए बांग्लादेश के खिलाड़ी, टी20 वर्ल्ड कप पर लिटन दास का खुलासा

0
डर्टी पॉलिटिक्स के शिकार हुए बांग्लादेश के खिलाड़ी, टी20 वर्ल्ड कप पर लिटन दास का खुलासा
लिटन दास (फोटो-सोशल मीडिया)

Litton Das: टी20 वर्ल्ड कप 2026 को खत्म हुए तीन महीने से हो चुके हैं. इस बार टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका ने संयुक्त रूप से की थी. इस वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की टीम हिस्सा नहीं लिया था. अब बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने इस पूरे मामले पर बड़ा बयान दिया है. मोहम्मद यूनूस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार के इशारे पर हम लोग वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले सके थे.

एक इंटरव्यू में लिटन दास ने कहा कि खिलाड़ियों को निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा दिखाया गया, जबकि वास्तविकता इससे अलग थी. उनके मुताबिक, खिलाड़ियों और अधिकारियों के बीच बैठक जरूर हुई थी, लेकिन फैसले पहले ही तय किए जा चुके थे.

सुरक्षा चिंताओं के तर्क पर उठाए सवाल

लिटन दास ने भारत में सुरक्षा को लेकर जताई गई चिंताओं पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी खिलाड़ी पहले भी पाकिस्तान का दौरा कर चुके हैं, जहां सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी होती है और खिलाड़ियों के कमरों के बाहर हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं. लिटन ने कहा कि जब टीम ऐसे माहौल में क्रिकेट खेल सकती है, तो भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा का मुद्दा उनकी समझ से परे था. उनके मुताबिक, खिलाड़ियों की प्राथमिकता सिर्फ क्रिकेट खेलना और विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेना था.

‘खिलाड़ियों की राय निर्णायक नहीं थी’

बांग्लादेश कप्तान ने संकेत दिया कि खिलाड़ियों की राय ली गई थी, लेकिन उसका अंतिम फैसले पर कोई खास असर नहीं पड़ा. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बताया गया कि भारत में सुरक्षा संबंधी चिंताएं हैं, जबकि अधिकांश खिलाड़ी मैदान पर उतरने के पक्ष में थे. जब उनसे उन दावों के बारे में पूछा गया कि खिलाड़ियों ने खुद भारत में खेलने की इच्छा नहीं जताई थी, तो लिटन ने व्यंग्यात्मक अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि सत्ता में रहने और सत्ता से बाहर होने के बाद लोगों के बयान बदल जाते हैं.

स्कॉटलैंड को मिला था मौका

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित किया गया था. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया था. बाद में टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को मौका मिला.

यह भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल सड़क पर मांगने लगे भीख? वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

Previous article ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक की मौत
Next article कोडरमा के राहुल व स्नेहा ने जीता स्वर्ण पदक
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel