[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports मेसी का मिरेकल! पहले ही मैच में दागी हैट्रिक; बना दिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स

मेसी का मिरेकल! पहले ही मैच में दागी हैट्रिक; बना दिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स

0
मेसी का मिरेकल! पहले ही मैच में दागी हैट्रिक; बना दिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स
लियोनल मेसी

Lionel Messi hattrick: अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच किसी सपने जैसा रहा. अल्जीरिया के खिलाफ उतरी अर्जेंटीना की टीम के लिए यह मुकाबला इसलिए भी खास था क्योंकि यह मेसी का 200वां अंतर्राष्ट्रीय मैच था. इस मौके को यादगार बनाते हुए मेसी ने न सिर्फ वर्ल्ड कप इतिहास की अपनी पहली हैट्रिक जड़ी, बल्कि टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने के सर्वकालिक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली.

वर्ल्ड कप 2026 में मेसी का धमाका

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अपने ओपनिंग मैच में लियोनेल मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ अकेले दम पर मैच का पासा पलट दिया. मेसी ने मुकाबले के 17वें मिनट में ही अल्जीरियाई डिफेंस को पूरी तरह छकाते हुए पहला गोल दागा और अर्जेंटीना को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिला दी, जो पहले हाफ की समाप्ति तक कायम रही. दूसरे हाफ में भी मेसी का आक्रामक रूप जारी रहा और उन्होंने 60वें मिनट में एक और सटीक शॉट खेलकर टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया. लेकिन मैच का असली रोमांच तब देखने को मिला जब मेसी ने अपने अंदाज में अल्जीरिया के पूरे डिफेंस को अकेले भेदते हुए अपना तीसरा जादुई गोल किया. इस अविश्वसनीय गोल के साथ मेसी ने न सिर्फ अपनी हैट्रिक पूरी की, बल्कि अर्जेंटीना को एक शानदार जीत दिलाकर फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया.

लियोनेल मेसी का ऐतिहासिक महा-रिकॉर्ड

लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में अपनी पहली हैट्रिक लगाकर एक नया इतिहास रच दिया है. यह उनके इंटरनेशनल करियर की 11वीं हैट्रिक है. इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा 16 गोल करने के जर्मनी के दिग्गज मिरास्लोव क्लोज के सर्वकालिक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है.

6 वर्ल्ड कप खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अल्जीरिया के खिलाफ मैदान पर कदम रखते ही लियोनेल मेसी ने इतिहास रच दिया. वह दुनिया के इकलौते ऐसे फुटबॉलर बन गए हैं, जिन्होंने 6 अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट्स में हिस्सा लिया है. अपने करियर के इस सबसे ऐतिहासिक मुकाबले को मेसी ने और भी यादगार बना दिया. उन्होंने खेल पर इस कदर दबदबा बनाया कि अकेले अपने दम पर अल्जीरिया को 3-0 से हरा दिया और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब अपने नाम किया.

इसे भी पढ़े- जब लाइव मैच में आपा खो बैठा यह दिग्गज खिलाड़ी, रेफरी के मुंह पर थूका और फिर जो हुआ…

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel