[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports मेसी परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दिग्गज फुटबॉलर के पिता अस्पताल में भर्ती

मेसी परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दिग्गज फुटबॉलर के पिता अस्पताल में भर्ती

0
मेसी परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दिग्गज फुटबॉलर के पिता अस्पताल में भर्ती
लियोनेल मेसी अपने पिता के साथ सेल्फी लेते हुए

Jorge Messi health update: फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी के प्रशंसक उनके पिता जॉर्ज मेसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं. 68 वर्षीय जॉर्ज, जो मेसी के करियर की शुरुआत से ही उनके एजेंट भी रहे हैं, अस्वस्थ होने के कारण डॉक्टरों की देखरेख में हैं. गुरुवार को मेसी परिवार की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में इसकी पुष्टि की गई. परिवार ने बीमारी का नाम न बताते हुए गोपनीयता बनाए रखी है, लेकिन साथ ही प्रशंसकों को राहत देते हुए कहा है कि उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है.

परिवार ने दी तीखी प्रतिक्रिया

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी (68) चिकित्सकीय देखरेख में हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. इस बीच, उनकी बीमारी को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया के कुछ हलकों में उड़ रही अफवाहों पर परिवार ने कड़ी आपत्ति जताई है. परिवार ने आधिकारिक स्रोतों के अलावा किसी भी अन्य जानकारी का पूरी तरह खंडन किया है.

आधिकारिक बयान जारी कर जताई कड़ी आपत्ति

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता और उनके लंबे समय से एजेंट रहे 68 वर्षीय जॉर्ज मेसी इस समय स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते डॉक्टरों की निगरानी में हैं. परिवार ने एक कड़ा आधिकारिक बयान जारी कर अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की है. परिवार ने अपने बयान में अफवाह फैलाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि हाल के घंटों में फैली अफवाहों और बयानों को देखते हुए, परिवार इस बात पर अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त करना चाहता है कि कुछ लोगों ने एक पूरी तरह से निजी और पारिवारिक मामले के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान और नैतिकता की कमी दिखाई है.

सटीक जानकारी सिर्फ परिवार के पास

बयान में यह साफ कर दिया गया है कि जॉर्ज की स्थिति के बारे में सटीक और विश्वसनीय जानकारी केवल उनके करीबी परिवार के सदस्यों के पास ही है. इसलिए, जब तक परिवार खुद कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं करता, तब तक किसी भी अन्य स्रोत से आ रही जानकारी को पूरी तरह अमान्य और गलत माना जाए. वहीं, परिवार ने मुश्किल घड़ी में जिम्मेदारी दिखाने की अपील करते हुए कहा- “ऐसे समय में, हम जिम्मेदारी, विवेक और सहानुभूति की अपील करते हैं. किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य और उसके आसपास के लोगों की मानसिक शांति को अटकलों या मीडिया की गैर-जिम्मेदाराना दिलचस्पी का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए.

निजता का सम्मान करें

बयान के अंत में, परिवार ने उन सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया जो इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़े हैं. इसके साथ ही उन्होंने अनुरोध किया है कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान उनके पूरे परिवार की निजता और गोपनीयता का सम्मान किया जाए.

विश्व कप मैच के दौरान भावुक हुए थे मेसी

दरअसल, यह खबर ऐसे समय में आई है जब हाल ही में अर्जेंटीना ने 2026 विश्व कप के अपने पहले मैच में अल्जीरिया को 3-0 से करारी शिकस्त दी थी. इस मैच में गोल करने के बाद लियोनेल मेसी मैदान पर बेहद भावुक नजर आए थे और उनकी आँखों में आँसू थे. प्रशंसकों को लगा कि यह खेल की खुशी के आंसू हैं, लेकिन मंगलवार को खुद मेसी ने इसके पीछे की असल और भावुक वजह का खुलासा किया.

इसे भी पढ़े- अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच से पहले भारतीय टीम में अचानक बदलाव, इस घातक गेंदबाज की हुई एंट्री

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel