[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports 21 हार के बाद वर्ल्ड कप में आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत, वेस्टइंडीज का सेमीफाइनल का सपना तोड़ा

21 हार के बाद वर्ल्ड कप में आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत, वेस्टइंडीज का सेमीफाइनल का सपना तोड़ा

0
21 हार के बाद वर्ल्ड कप में आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत, वेस्टइंडीज का सेमीफाइनल का सपना तोड़ा
जीत के बाद जश्न मनाती आयरलैंड की खिलाड़ी

Ireland historic win: आयरलैंड के क्रिकेट प्रेमियों, खिलाड़ियों और खेल प्रशासकों के लिए 26 और 27 जून, 2026 की यह 24 घंटे की अवधि यादगार बन गई है. इन दो दिनों में आयरिश क्रिकेट ने वह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, जिसका उसे बरसों से इंतजार था. 26 जून की शाम आयरलैंड की पुरुष टीम ने तीन बार की टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम को हराकर किसी भी अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में अपनी पहली ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इस करिश्माई जीत के ठीक 24 घंटे बाद, आयरलैंड की महिला टीम ने भी इतिहास दोहराते हुए विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज को मात दी. यह टूर्नामेंट के इतिहास में उनकी पहली जीत थी, जिसने आयरलैंड के क्रिकेट जगत में एक नए स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत कर दी है.

आयरलैंड क्रिकेट का स्वर्णिम दिन

बेलफास्ट में 26 जून को आयरलैंड की पुरुष टीम ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया, जब उन्होंने भारत को पहले टी20 मुकाबले में 34 रनों से करारी शिकस्त दी. यह जीत और भी खास थी क्योंकि भारत के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में लगातार 11 हार झेलने के बाद आयरलैंड को यह पहली ऐतिहासिक सफलता मिली थी. अभी इस जश्न की गूंज थमी भी नहीं थी कि खेल जगत ने एक और चमत्कार देखा. बेलफास्ट से करीब 700 किलोमीटर दूर ब्रिस्टल, इंग्लैंड के मैदान पर ठीक 24 घंटों के भीतर आयरलैंड की महिला टीम ने भी जीत का परचम लहरा दिया.

आयरलैंड ने वेस्टइंडीज का सेमीफाइनल का सपना तोड़ा

टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी आयरलैंड की टीम ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में पूर्व चैंपियन वेस्टइंडीज को बड़ा झटका दिया. सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए वेस्टइंडीज को यह मैच जीतना अनिवार्य था. लेकिन गैबी लूइस की कप्तानी में आयरिश टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए विंडीज को सिर्फ 128 रनों पर रोक दिया. आयरलैंड के लिए कारा मरे (2/13) और एमी मैग्वायर (2/22) ने शानदार गेंदबाजी की. जबकि शिनेल हेनरी (27*) विंडीज की ओर से सर्वाधिक स्कोरर रहीं.

शानदार गेंदबाजी के बाद ओरला प्रेंडरगास्ट का बल्ला चला

गेंदबाजों द्वारा वेस्टइंडीज को 128 रनों पर रोकने के बाद, जीत की जिम्मेदारी अब आयरिश बल्लेबाजों पर थी. हालांकि, 26 रन के स्कोर पर कप्तान गैबी लुइस का विकेट गिर गया, जिससे टीम दबाव में आ गई. लेकिन इस मुश्किल घड़ी में ओरला प्रेंडरगास्ट ने मोर्चा संभाला. टूर्नामेंट में पहले ही लय में दिख रहीं प्रेंडरगास्ट ने महज 44 गेंदों में 63 रनों की आतिशी पारी खेलकर मैच का रुख आयरलैंड की ओर मोड़ दिया. उनकी इसी दमदार बल्लेबाजी के दम पर आयरलैंड ने 19वें ओवर में 6 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की.

वर्ल्ड कप में आयरलैंड का सूखा खत्म

आयरलैंड महिला टीम के लिए यह जीत किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह उनकी पहली जीत है. इससे पहले आयरलैंड को अपने सभी 21 मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा था, लेकिन इस शानदार जीत ने उस हार के लंबे सिलसिले को तोड़कर टीम में नई उम्मीद की किरण जगा दी है. भले ही इस जीत से आयरलैंड के टूर्नामेंट से बाहर होने की नियति नहीं बदली, लेकिन इसने समीकरणों को पूरी तरह पलट दिया है. इस हार ने वेस्टइंडीज को तगड़ा झटका दिया है और सेमीफाइनल की रेस को दिलचस्प बना दिया है. अब न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच होने वाला मुकाबला यह तय करेगा कि ग्रुप से अंतिम चार में वेस्टइंडीज पहुंचेगा या फिर न्यूजीलैंड.

इसे भी पढ़े- वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती डिमांड, हाथ में बल्ला लेकिन अभी भी खाली क्यों है स्पॉन्सरशिप स्लॉट?

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel