[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports KKR की जीत से बढ़ा रोमांच, 1 पायदान के लिए 5 टीमों में जंग, समझें प्लेऑफ का पूरा गणित

KKR की जीत से बढ़ा रोमांच, 1 पायदान के लिए 5 टीमों में जंग, समझें प्लेऑफ का पूरा गणित

0
KKR की जीत से बढ़ा रोमांच, 1 पायदान के लिए 5 टीमों में जंग, समझें प्लेऑफ का पूरा गणित
मनीष पांडे और रोवमन पॉवेल

IPL Playoff Scenarios: ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए एक बेहद रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया है. इस मैच पर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा था, लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में केकेआर ने यह मैच जीतकर खुद को प्लेऑफ की रेस में जिंदा रखा है. केकेआर की इस जीत ने टूर्नामेंट का रोमांच बढ़ा दिया है और बाकी टीमों की चिंता भी बढ़ा दी है. इस जीत के साथ ही कोलकाता की टीम अब 13 मैचों में 13 अंक लेकर अंक तालिका में छठे नंबर पर पहुँच गई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के क्वालीफाई करने के बाद अब सिर्फ एक जगह खाली है और दावेदार 5 टीमें हैं.

केकेआर के लिए राजस्थान बनी मुसीबत

मुंबई इंडियंस को हराकर KKR के लिए प्लेऑफ में पहुँचने की उम्मीदें बहुत बढ़ गई हैं. अब केकेआर का आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स से है. अगर केकेआर यह मैच जीत जाती है, तो उसके 15 पॉइंट्स हो जाएंगे. ऐसे में वह चौथे नंबर पर आने की सबसे बड़ी दावेदार बन जाएगी. हालांकि, इसके लिए केकेआर को दुआ करनी होगी कि राजस्थान रॉयल्स अपना आखिरी मैच हार जाए और पंजाब किंग्स भी अपना मैच बहुत बड़े अंतर से न जीत पाए. अच्छी बात यह है कि इस जीत से केकेआर का नेट रन रेट भी सुधर गया है, जो आगे चलकर टीम के काम आएगा.

राजस्थान को मुंबई के खिलाफ हर हाल में जीतना होगा

केकेआर की इस जीत ने सबसे ज्यादा टेंशन राजस्थान रॉयल्स की बढ़ा दी है. राजस्थान को पहले लग रहा था कि वे 14 पॉइंट्स के साथ भी प्लेऑफ में पहुंच जाएंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अगर केकेआर अपने आखिरी मैच में दिल्ली को हरा देती है, तो उसके 15 पॉइंट्स हो जाएंगे. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में जाने के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना ही होगा, ताकि उनके 16 पॉइंट्स हो सकें. 

पंजाब किंग्स पर नेट रन रेट का दबाव

केकेआर की जीत से पंजाब किंग्स की चिंता भी बढ़ गई है. पंजाब के पास अभी भी 15 पॉइंट्स तक पहुँचने का मौका है, लेकिन इसके लिए उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स को हराना होगा. अब चूंकि केकेआर भी 15 पॉइंट्स तक पहुँच सकती है, इसलिए पंजाब के लिए सिर्फ मैच जीतना काफी नहीं होगा. अगर राजस्थान अपना आखिरी मैच हार जाती है, और पंजाब व केकेआर दोनों अपने-अपने मैच जीतकर 15-15 पॉइंट्स पर बराबर हो जाते हैं. तो ऐसे में फैसला नेट रन रेट से तय होगा. इसलिए पंजाब को अब अगला मैच बहुत बड़े अंतर से जीतना होगा.

चेन्नई को चमत्कार का इंतजार

केकेआर की इस जीत ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आगे की राह सबसे ज्यादा मुश्किल कर दी है. सीएसके ज्यादा से ज्यादा 14 पॉइंट्स तक ही पहुँच सकती है. अब केकेआर के 13 पॉइंट्स हो चुके हैं, इसलिए चेन्नई को प्लेऑफ में जाने के लिए किसी चमत्कार की जरूरत होगी. चेन्नई को अब यह दुआ करनी होगी कि केकेआर अपना आखिरी मैच दिल्ली से हार जाए, पंजाब किंग्स भी अपना मैच हार जाए और राजस्थान रॉयल्स भी अपना आखिरी मैच बहुत बुरे अंतर से हारे. तभी 14 पॉइंट्स पर नेट रन रेट के भरोसे चेन्नई की किस्मत चमक सकती है.

दिल्ली का आखिरी मुकाबला ‘क्वार्टर फाइनल’ जैसा

दिल्ली कैपिटल्स के लिए केकेआर के खिलाफ होने वाला आखिरी मैच अब क्वार्टर फाइनल जैसा हो गया है. मुंबई को हराकर केकेआर 13 अंक पर पहुँच चुकी है. अब जब दिल्ली और कोलकाता का आमना-सामना होगा, तो यह मुकाबला सीधे नॉकआउट जैसा होगा. इस मैच को जो भी टीम हारेगी, वह प्लेऑफ की रेस से सीधे बाहर हो जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel