[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports बारिश में धुला IPL फाइनल तो कौन बनेगा चैंपियन, जानिए बीसीसीआई का नियम 

बारिश में धुला IPL फाइनल तो कौन बनेगा चैंपियन, जानिए बीसीसीआई का नियम 

0
बारिश में धुला IPL फाइनल तो कौन बनेगा चैंपियन, जानिए बीसीसीआई का नियम 
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

IPL Final Rain Rules: आईपीएल 2026 का महामुकाबला रविवार (31 मई) को आरसीबी और गुजरात के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. दोनों ही टीमें ट्रॉफी उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है. लेकिन फैंस के मन में एक बड़ा सवाल घूम रहा है कि अगर इस खिताबी मुकाबले में बारिश ने खलल डाला और मैच रद्द हो गया, तो चमचमाती ट्रॉफी किस टीम के हाथ लगेगी. आइए जानते हैं आईपीएल के ऑफिशियल नियमों के मुताबिक ऐसी स्थिति में विजेता का फैसला कैसे होता है.

5-5 ओवर का मैच जरूरी

अगर बारिश के कारण मैच समय पर शुरू नहीं हो पाता है, तो अंपायर्स मैच का नतीजा निकालने के लिए कम से कम 5-5 ओवरों का मुकाबला कराने की पूरी कोशिश करेंगे. इसके लिए रात के करीब 12:00 से 12:20 बजे तक का समय कट-ऑफ माना जाता है.

सुपर ओवर से फैसला

यदि मैदान की स्थिति ऐसी नहीं होती कि 5-5 ओवर का खेल भी कराया जा सके, तो विजेता का फैसला सुपर ओवर के जरिए होगा. इसके लिए कट-ऑफ टाइम रात के करीब 1:00 बजे तक हो सकता है.

रिज़र्व डे का नियम

आईपीएल प्लेऑफ़ और फाइनल मैचों के लिए बीसीसीआई हमेशा एक ‘रिज़र्व डे’  सुरक्षित रखता है. अगर रविवार (31 मई) को बारिश के कारण खेल बिल्कुल संभव नहीं हो पाता है, या मैच शुरू होकर बीच में रुक जाता है, तो मैच को अगले दिन यानी सोमवार (1 जून) को वहीं से आगे शुरू किया जाएगा.

अगर रिज़र्व डे पर भी मैच रद्द हो गया

अगर आईपीएल का फाइनल मैच रिज़र्व डे पर भी बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो जाता है, तो लीग स्टेज की अंक तालिका में नंबर 1 पर रहने वाली टीम को आईपीएल का चैंपियन घोषित कर दिया जाता है. यहाँ ट्रॉफी शेयर नहीं की जाती.

RCB के पास इतिहास रचने का मौका

RCB के पास इस बार इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों से दर्ज करने का एक सुनहरा मौका है. टीम की नजरें लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी उठाने पर टिकी हैं. गौरतलब है कि पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 में बेंगलुरु ने रजत पाटीदार की कप्तानी में अपना 18 साल का सूखा खत्म करते हुए पहला ऐतिहासिक खिताब जीता था. इस बार फिर आरसीबी लगातार दूसरा टाइटल अपने नाम करने के लिए पूरा जोर लगाएगी.

यह भी पढ़े- आज आरसीबी और गुजरात में टक्कर, दोनों टीमों की दूसरी ट्रॉफी पर नजरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel