[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports IPL 2026: फाइनल तक चली पर्पल कैप की जंग, भुवनेश्वर चूके, रबाडा बने नंबर-1 गेंदबाज

IPL 2026: फाइनल तक चली पर्पल कैप की जंग, भुवनेश्वर चूके, रबाडा बने नंबर-1 गेंदबाज

0
IPL 2026: फाइनल तक चली पर्पल कैप की जंग, भुवनेश्वर चूके, रबाडा बने नंबर-1 गेंदबाज
कागईसों राबड़ा (फोटो सोशल मीडिया)

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के अनुभवी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा सबसे सफल गेंदबाज बनकर उभरे. रबाडा ने 17 मैचों में 29 विकेट हासिल किए और टूर्नामेंट की पर्पल कैप अपने नाम की. रबाडा को 10 लाख रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. उनका गेंदबाजी औसत 21.58 रहा, जबकि उन्होंने 9.68 की इकोनॉमी और 13.37 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी की. पूरे सीजन में उन्होंने नई गेंद और डेथ ओवरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात के गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई की.

पर्पल कैप की रेस में फाइनल मुकाबले तक रोमांच चरम पर रहा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार ने 28 विकेट लेकर रबाडा को कड़ी टक्कर दी, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज ने एक विकेट की बढ़त बनाए रखते हुए शीर्ष स्थान बरकरार रखा. जोफ्रा आर्चर 25 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर रहे. रबाडा की निरंतरता और विकेट लेने की क्षमता ने उन्हें आईपीएल 2026 का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बना दिया.

सबसे अधिक बार पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ी

ड्वेन ब्रावो (2013, 2015)
भुवनेश्वर कुमार (2016, 2017)
हर्षल पटेल (2021, 2024)
कगिसो रबाडा (2020, 2026)

रैंकखिलाड़ीटीममैचविकेटसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनऔसतइकोनॉमीस्ट्राइक रेट
1कगिसो रबाडागुजरात टाइटंस17293/2521.589.6813.37
2भुवनेश्वर कुमाररॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु16284/2317.897.9513.50
3जोफ्रा आर्चरराजस्थान रॉयल्स16253/1722.369.3114.40
4राशिद खानगुजरात टाइटंस17214/3323.529.2015.33
5अंशुल कंबोजचेन्नई सुपर किंग्स14213/2225.2310.5214.38

भुवनेश्वर कुमार रहे पर्पल कैप रेस में दूसरे स्थान पर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 मैचों में 28 विकेट हासिल किए. उनका गेंदबाजी औसत 17.89 और इकोनॉमी 7.95 रही, जो टॉप-5 गेंदबाजों में सबसे बेहतर थी. पूरे सीजन में उन्होंने नई गेंद से लगातार विकेट निकालकर आरसीबी को मजबूत शुरुआत दिलाई.

हालांकि भुवनेश्वर कुमार पर्पल कैप जीतने से महज एक विकेट से चूक गए. गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा ने 29 विकेट लेकर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि भुवनेश्वर 28 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर रहे. इसके बावजूद उनका प्रदर्शन आईपीएल 2026 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी अभियानों में से एक माना जाएगा.

मृणाल कुमार पांडेय

Previous article चैंपियन बनते ही RCB पर हुई पैसों की बारिश, जानिए किस टीम को मिली कितनी रकम
Next article यूसिल की बागजाता माइंस में टेंडर संकट, 168 ठेका मजदूर महीनों से बेरोजगार
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel