[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports तय हुईं प्लेऑफ की 4 टीमें, यहां देखें क्वालिफायर और एलिमिनेटर का पूरा शेड्यूल 

तय हुईं प्लेऑफ की 4 टीमें, यहां देखें क्वालिफायर और एलिमिनेटर का पूरा शेड्यूल 

0
तय हुईं प्लेऑफ की 4 टीमें, यहां देखें क्वालिफायर और एलिमिनेटर का पूरा शेड्यूल 
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के चारों कप्तान ट्रॉफी के साथ

IPL 2026 Playoffs Full Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने प्लेऑफ मैचों की तारीखों का एलान पहले ही कर दिया था. अब प्लेऑफ में पहुँचने वाली चारों टीमों के नाम भी तय हो गए है. इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है. आईपीएल 2026 का कारवां अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले महामुकाबले से पहले, टॉप-4 टीमों के बीच प्लेऑफ की जंग होनी है.

क्वालीफायर 1: टॉप की दो टीमों में महामुकाबला

लीग स्टेज के खत्म होने पर जो दो टीमें पॉइंट्स टेबल के पहले और दूसरे स्थान पर होती हैं. उन्हें फाइनल का टिकट कटाने का पहला मौका मिलता है. इस बार 26 मई को होने वाले क्वालीफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी. इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी.

एलिमिनेटर: ‘करो या मरो’ की जंग

टेबल में तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीमों के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती. 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा. इस मैच में हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम की उम्मीदें जिंदा रहेंगी.

क्वालीफायर 2: फाइनल में पहुंचने का आखिरी मौका

अब बात करते हैं उस सवाल की कि क्वालीफायर 2 में कौन सी टीमें आमने-सामने होंगी? इसका समीकरण बेहद दिलचस्प है.

कौन भिड़ेगा- क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम (RCB या GT में से कोई एक) का सामना एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम (SRH या RR में से कोई एक) से होगा.

दांव पर क्या है- इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनेगी और क्वालीफायर 1 की विजेता से खिताबी भिड़ंत करेगी.

आईपीएल 2026 प्लेऑफ शेड्यूल

मैचटीमेंतारीख / दिनस्थान
क्वालीफायर 1RCB vs GT26 मई, मंगलवारधर्मशाला
एलिमिनेटरSRH vs RR27 मई, बुधवारन्यू चंडीगढ़
क्वालीफायर 2Q1 की हारने वाली vs Eliminator की विजेता29 मई, शुक्रवारन्यू चंडीगढ़
फाइनलQ1 की विजेता vs Q2 की विजेता31 मई, रविवारअहमदाबाद

यह भी पढ़े- VAR Check आते ही क्यों छा जाता है सन्नाटा… फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले समझें क्या है रूल?

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel