[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports IPL 2026: आरसीबी को लगा बड़ा झटका, स्टार बैटर चोट के कारण लौटा स्वदेश

IPL 2026: आरसीबी को लगा बड़ा झटका, स्टार बैटर चोट के कारण लौटा स्वदेश

0
IPL 2026: आरसीबी को लगा बड़ा झटका, स्टार बैटर चोट के कारण लौटा स्वदेश
विराट कोहली और फिल सॉल्ट (फोटो-सोशल मीडिया)

IPL 2026: 18 अप्रैल को खेले गए मुकाबले के दौरान बाउंड्री बचाने की कोशिश में सॉल्ट ने डाइव लगाई. इस प्रयास में सॉल्ट अपने बाएं हाथ की उंगली चोटिल करवा बैठे. सॉल्ट चोट के कारण पिछले तीन मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाए है. उनकी जगह इंग्लैंड के जेकब बेथेल ने विराट कोहली के साथ पारी का आगाज किया लेकिन वो दमदार प्रदर्शन करने में नाकाम रहे.

ठीक होने के बाद जुड़ेंगे टीम के साथ

‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सॉल्ट नेशनल टीम के मैनेजमेंट के कहने पर आगे की जांच के लिए घर लौट गए. मौजूदा समय में सॉल्ट का इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट है. रिपोर्ट में कहा गया कि खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी दोनों को उम्मीद है कि सॉल्ट की उंगली जल्द ही ठीक हो जाएगी, ताकि वह इस महीने भारत फिर से लौट सकें.

अगर चोट के कारण सॉल्ट का शेष सीजन में खेलना नामुमकिन होता है, तो आरसीबी आईपीएल नियमों के तहत सॉल्ट के रिप्लेसमेंट को साइन करने के लिए योग्य होगी, लेकिन उम्मीद है कि फ्रेंचाइजी उन्हें ठीक होने का हर मौका देगी.

फिल सॉल्ट का शानदार प्रदर्शन

फिल सॉल्ट ने इस सीजन में अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 33.66 की औसत के साथ 202 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतकीय पारी खेली है. आरसीबी फिलहाल 9 में से 6 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है. इस टीम ने अपने पिछले 5 में से 3 मैच जीते हैं. आरसीबी का अगला मुकाबला 7 मई को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में आरसीबी का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा.

यह भी पढ़ें: SRH vs KKR: केकेआर की जीत का श्रेय किसे, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया नाम

Previous article Darbhanga: पंचायत स्तर पर लगेगा ई-केवाईसी शिविर, पेंशनधारियों को राहत
Next article मुजफ्फरपुर: किसान का मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए ₹2.34 लाख, 5 दिनों में किए 33 ट्रांजैक्शन
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel