[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports IND vs NZ 1st Test Weather Report: पहले टेस्ट में बारिश ने बिगाड़ा खेल, अब तक नहीं हो सका टॉस

IND vs NZ 1st Test Weather Report: पहले टेस्ट में बारिश ने बिगाड़ा खेल, अब तक नहीं हो सका टॉस

0
IND vs NZ 1st Test Weather Report: पहले टेस्ट में बारिश ने बिगाड़ा खेल, अब तक नहीं हो सका टॉस
ROHIT, KOHLI & GAMBHIT LOOKING AT CLOUDS

INDvsNZ: बंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रुका हुआ है. अभी तक टॉस भी नहीं हो पाया है. बारिश के लंच तक रुकने की संभावना है. मैच के अंपायर्स माइकल गफ और पॉल रीफेल बारिश रुकने पर पिच का मुआयना करने के बाद खेल को शुरू कर सकते हैं.

सीरीज की शुरुआत आज से होने वाली थी, लेकिन मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार अगले 5 दिन तक लगातार बारिश होने की संभावना है. ऐसे में दोनों टीमों की टक्कर के लिए क्रिकेट प्रेमियों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.  

Rain On Field
Source: x (twitter) screen grab jio cinema

1988 के बाद से आज तक नहीं जीता न्यूजीलैंड

INDvNZ दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 62 टेस्ट मैच हुए हैं, जिसमें भारत ने 22 मैच जीते हैं और न्यूजीलैंड ने 13 मैच जीते हैं. जबकि 27 मैच दोनों के बीच ड्रॉ हुए हैं. भारत में हुए 36 मैचों में भारत ने 17 तो न्यूजीलैंड ने सिर्फ 2 मैच जीते हैं. आपको यह भी बताते चलें, कि कीवियों ने आखिरी बार 1988 में भारत में भारत के खिलाफ कोई मैच जीता था. भारत में भारतीय टीम के प्रभुत्व के आगे किसी की नहीं चली. 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से कितनी दूर भारत 

बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 की बेहतरीन जीत दर्ज करने के बाद भारत अपने आत्मविश्वास के आसमान पर है. जबकि न्यूजीलैंड श्रीलंका के खिलाफ हार से निराश है. जहां भारत इस सीरीज में जीत दर्ज करके टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपना स्थान पक्का करना चाहेगा. भारत को आगे 8 टेस्ट मैचों में 3 जीत प्राप्त करनी है, जिसके बाद वह लगातार तीसरी बार टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगा. इस बार भारत कोई गलती नहीं करना चाहेगा, क्योंकि भारत को दोनों ही बार हार का सामना करना पड़ा है.

बुमराह की वापसी और रविचंद्रन अश्विन के साथ जडेजा की तिकड़ी भारतीय पिचों पर कहर ढाती हैं. ऐसे कीवीयों के सामने अपना आत्मविश्वास वापस पाना एक चुनौती होगी. हालांकि पिच गीली होने पर न्यूजीलैंड पहले बॉलिंग करना चाहेगा. ब्लैक कैप्स पेसरों को खेलना भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो सकती है, लेकिन अपने फॉर्म से लबरेज भारतीय बैटर अपना कमाल दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

दोनों टीमों की प्लेइंग स्क्वाड ऐसी है

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप.

न्यूजीलैंड : टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कोंवे, केन विलियमसन, मार्क चैपमैन, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल ब्रासवेल, मिचेल सेंटनेर, रचिन रविंद्र, टॉम ब्लंडेल, ऐजाज पटेल, बेन सीयर्स, मैट हेनरी, टिम साउदी, विलियम ओ राउरकी.

यह भी पढ़ें: INDvsNZ: क्या है भारतीय क्रिकेट टीम की परेशानी, चिन्नास्वामी की पिच पर किसको मिलेगा मौका?

Previous article Ranchi News: हुंडरू फॉल के पास सेल्फी ले रहा बंगाल का युवक स्वर्णरेखा नदी में डूबा
Next article Sharad Purnima 2024: आज शरद पूर्णिमा पर जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel