[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, टेस्ट में कई नए चेहरे को मिला मौका

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, टेस्ट में कई नए चेहरे को मिला मौका

0
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, टेस्ट में कई नए चेहरे को मिला मौका
भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

Indian Womens Team: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं. नंदिनी शर्मा को पहली बार मौका मिला है, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया की टीम में वापसी हुई है. यास्तिका को सिर्फ टेस्ट ही नहीं, बल्कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज और 2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी टीम में शामिल किया गया है.

तेज गेंदबाजी हुई मजबूत

तेज गेंदबाजी विभाग में भी बदलाव देखने को मिला है. रेणुका सिंह की वापसी हुई है और उनके साथ नंदिनी शर्मा को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने हाल ही में विमेंस प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के लिए 17 विकेट झटके थे और हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय बनी थीं.

स्पिन डिपार्टमेंट में वैष्णवी शर्मा की जगह एन. श्री चरणी को मौका दिया गया है. वहीं, उमा छेत्री और वैष्णवी शर्मा को इंडिया ‘ए’ टीम में शामिल किया गया है, जो 20 जून से 4 जुलाई तक इंग्लैंड ‘ए’ के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी.

हरलीन देओल को मिला कमान

इंडिया ‘ए’ टीम की बात करें तो टी20 सीरीज के लिए अनुष्का शर्मा को कप्तान और वृंदा दिनेश को उप-कप्तान बनाया गया है. वहीं वनडे टीम की कप्तानी हरलीन देओल संभालेंगी और प्रतिका रावल को उपकप्तान बनाया गया.

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), एन श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, हरलीन देओल, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, सयाली सतघारे और स्नेह राणा.

इंग्लैंड ए के खिलाफ तीन टी20 मुकाबलों के लिए भारत ए टीम

अनुष्का शर्मा (कप्तान), वृंदा दिनेश (उप-कप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, प्रेमा रावत, पूर्वाजा वर्लेकर, जिन्तिमणि कलिता, साइमा ठाकोर, सिमरन बहादुर, श्वेता सहरावत, दीया यादव, मिन्नू मणि, शबनम शकील और तनुजा कंवर.

इंग्लैंड ए के खिलाफ वनडे मुकाबलों के लिए भारत ए टीम

हरलीन देओल (कप्तान), प्रतिका रावल (उप-कप्तान), प्रिया पुनिया, तनीषा सिंह, जी कमलिनी (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), तेजल हसबनीस, निक्की प्रसाद, प्रेमा रावत, तनुजा कंवर, वैष्णवी शर्मा, शबनम शकील, सयाली सतघारे, जिन्तिमणि कलिता और साइमा ठाकोर.

यह भी पढ़ें: PSL 2026: पेशावर जल्मी ने जीता खिताब, दूसरी बार बनी चैंपियन; देखें सभी सीजन का विनर लिस्ट

Previous article पिपरवार में बारिश के साथ गिरे ओले
Next article नाबालिग को भगाने का लगाया आरोप
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel