[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20 मुकाबला? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20 मुकाबला? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

0
फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20 मुकाबला? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल
इंग्लैंड के खिलाफ शॉट खेलते हुए श्रेयस अय्यर (फोटो-सोशल मीडिया)

IND vs ENG 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार (7 जुलाई) को ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होगा. सीरीज में अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि दूसरे टी20 में इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली. ऐसे में भारतीय टीम तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि मेजबान इंग्लैंड अपनी बढ़त को और मजबूत करना चाहेगा.

IND vs ENG 3rd T20I कब खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 7 जुलाई (मंगलवार) को खेला जाएगा.

IND vs ENG 3rd T20I कहां खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जाएगा.

मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 10:00 बजे शुरू होगा. वहीं टॉस मुकाबले से आधा घंटा पहले रात 9:30 बजे से होगा.

लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 HD, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 चैनलों पर देखा जा सकता है.

लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

वहीं, इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. वहीं इसके साथ आप भारत और इंग्लैंड के मैच का मजा जियोहॉटस्टार पर ले सकते हैं.

फ्री में कैसे देखें मुकाबला?

यदि आपके पास सोनी लिव और जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो आप भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में देख सकते हैं. इसके लिए किसी अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी.

भारत की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी.

इंग्लैंड की टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, फिल साल्ट, विल जैक्स, जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, ल्यूक वुड, टॉम बैंटन, जॉर्डन कॉक्स, रेहान अहमद और जोश टंग.

यह भी पढ़ें: ‘BCCI किसी के साथ अन्याय नहीं करता’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के बाद आलोचकों पर बरसे राजीव शुक्ला

Previous article नवादा के खखन्दुआ माइंस के खिलाफ आंदोलन दूसरे दिन भी जारी, गिट्टी लदे ट्रकों का परिचालन ठप
Next article जहानाबाद: पति दिल्ली में करता है नौकरी, इधर दो बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार हुई महिला
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel