[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports मानव कृष्णा का सपना हुआ साकार, भारत U-19 टेस्ट टीम में चयन, श्रीलंका सीरीज में दिखाएँगे दमखम

मानव कृष्णा का सपना हुआ साकार, भारत U-19 टेस्ट टीम में चयन, श्रीलंका सीरीज में दिखाएँगे दमखम

0
मानव कृष्णा का सपना हुआ साकार, भारत U-19 टेस्ट टीम में चयन, श्रीलंका सीरीज में दिखाएँगे दमखम
मानव कृष्णा

INDIA UNDER-19 CRICKET TEAM : तिरुवनंतपुरम से क्रिकेट जगत के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. केरल क्रिकेट टीम के कप्तान मानव कृष्णा को भारत की अंडर-19 टेस्ट टीम में श्रीलंका सीरीज़ के लिए चुना गया है. यह चयन उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. मानव ने अपनी खुशी और भावनाएँ साझा करते हुए कहा कि यह हमेशा उनका लक्ष्य रहा है और अब जाकर पूरा हुआ है.

मानव कृष्णा की प्रतिक्रिया

मानव ने कहा, मैं राइट-हैंड बैटर और विकेटकीपर हूँ. अंडर-19 टीम में चुना जाना मेरे लिए बहुत बड़ा पल है. यह हमेशा मेरा सपना और लक्ष्य रहा है. मैं आत्मविश्वासी हूँ, लेकिन साथ ही थोड़ा नर्वस और उत्साहित भी हूँ. मैंने अपना करियर दिल्ली से शुरू किया था और 12 साल की उम्र में केरल आ गया.

मानव का सफर

दिल्ली से क्रिकेट की शुरुआत करने वाले मानव ने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. 12 साल की उम्र में केरल आने के बाद उन्होंने लगातार मेहनत और प्रदर्शन से खुद को साबित किया. अंडर-16 और अंडर-19 स्तर पर उनकी शानदार पारियों ने उन्हें राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की नज़र में ला दिया. उनके शांत स्वभाव और अनुशासन ने उन्हें टीम का भरोसेमंद खिलाड़ी बनाया.

कोच एस.एस. शाइन की राय

मानव के कोच एस.एस. शाइन ने मानव की मेहनत और प्रतिभा की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि मानव हर फॉर्मेट में ढलने की क्षमता रखते हैं. जब वह अंडर-16 खेल रहे थे, तब मैं कोच था. उस समय उन्होंने दो शतक लगाए. उसके बाद सीधे अंडर-19 में गए और लगभग 600 रन बनाए. फिर उन्हें नेशनल क्रिकेट अकादमी में मौका मिला. विकेटकीपिंग में वह बेहद तेज़ हैं और मैदान पर शांत रहते हैं, आक्रामकता नहीं दिखाते.

केरल क्रिकेट के लिए गर्व

मनव का चयन न सिर्फ उनके लिए बल्कि पूरे केरल क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है. राज्य से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाना आसान नहीं होता, लेकिन मनव ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया कि प्रतिभा और समर्पण से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है.

ये भी पढ़े : बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन पूरी तरह टूटे, रोते हुए मांगी प्राइवेसी NAYEEM HASAN

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel