[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports IND vs AFG: टेस्ट सीरीज के लिए भारत की ये 15 खिलाड़ी तैयार, शुभमन गिल संभालेंगे कप्तानी की कमान

IND vs AFG: टेस्ट सीरीज के लिए भारत की ये 15 खिलाड़ी तैयार, शुभमन गिल संभालेंगे कप्तानी की कमान

0
IND vs AFG: टेस्ट सीरीज के लिए भारत की ये 15 खिलाड़ी तैयार, शुभमन गिल संभालेंगे कप्तानी की कमान
शुभमन गिल और केएल राहुल

IND vs AFG: आईपीएल 2026 के खत्म होने के तुरंत बाद अफगानिस्तान के खिलाफ भारत इकलौते टेस्ट खेलने मैदान में उतरने वाली है. खबरों के अनुसार BCCI इस मुकाबले में अपनी सबसे मजबूत टीम उतारने की योजना बना रहा है. यह टेस्ट मैच 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी.

बल्लेबाजी क्रम में कम बदलाव की संभावना

भारतीय टेस्ट टीम के मुख्य बल्लेबाज अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में खेलने के लिए तैयार हैं. शुरू में ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि सीनियर खिलाड़ियों को वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण आराम दिया जा सकता है. लेकिन मेडिकल टीम ने फिटनेस और वर्कलोड को लेकर हरी झंडी दे दी है,जिससे चयनकर्ताओं का रुख अब बदलता नजर आ रहा है. इसके चलते शुभमन गिल की कप्तानी लगभग पक्की मानी जा रही है. ओपनिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल संभाल सकते हैं, जबकि मध्यक्रम में ऋषभ पंत टीम को मजबूती देंगे.

देवदत्त पडिक्कल कर सकते है डेब्यू

टीम चयन में सबसे ज्यादा चर्चा नंबर-3 बल्लेबाज को लेकर हो रही है. युवा खिलाड़ी साई सुदर्शन को इस टेस्ट से बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को खेलने का मौका मिल सकता है. पडिक्कल ने घरेलू क्रिकेट और रणजी ट्रॉफी में लगातार रन बनाकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है, इसलिए टीम मैनेजमेंट उन्हें लंबे फॉर्मेट में आजमाना चाहती है. 

पेस अटैक में हो सकता है बड़ा बदलाव

बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा बदलाव की जरूरत नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक तेज गेंदबाजों में कुछ नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं. अधिक वर्कलोड के कारण जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है. नए चेहरे में रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल किए जाने की संभावना है. घरेलू क्रिकेट में उनकी लगातार प्रभावशाली गेंदबाजी ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है. 

भारत की संभावित 15 खिलाड़ी

शुभमन गिल, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरैल, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, हर्ष दुबे, मोहम्मद शमी और अंशुल कंबोज 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel