[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports मैच जीतने के बाद आया मां का फोन, नीतीश रेड्डी ने बीच में ही रोक दी प्रेस कॉन्फ्रेंस; वीडियो वायरल

मैच जीतने के बाद आया मां का फोन, नीतीश रेड्डी ने बीच में ही रोक दी प्रेस कॉन्फ्रेंस; वीडियो वायरल

0
मैच जीतने के बाद आया मां का फोन, नीतीश रेड्डी ने बीच में ही रोक दी प्रेस कॉन्फ्रेंस; वीडियो वायरल
फोन पर मां से बात करते दिखे नीतीश कुमार रेड्डी

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे के बाद एक बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला. स्टार खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे, तभी अचानक उनकी मां का फोन आ गया. नीतीश ने बिना देर किए बीच में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस रोक दी और मुस्कुराते हुए फोन उठाया. बीसीसीआई ने इस प्यारे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. आखिर मां के फोन से ज्यादा जरूरी क्या ही हो सकता है.

मां के फोन आते ही रोक दी प्रेस कॉन्फ्रेंस

सफलता के सातवें आसमान पर होने के बाद भी, एक मां का स्थान सबसे ऊपर होता है. इस युवा खिलाड़ी ने ठीक ऐसा ही किया जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच उनकी मां का फोन आया। उन्होंने मुस्कुराते हुए पत्रकारों से थोड़ा समय मांगा और अपनी मातृभाषा तेलुगु में मां से कहा, ‘बस 5 मिनट में वापस फोन करता हूँ.’ इस प्यारे और जमीन से जुड़े व्यवहार ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया. इस पल का वीडियो साझा करते हुए बीसीसीआई ने भी दिल छूने वाली बात लिखी, ‘पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस इंतजार कर सकती है, लेकिन मां का फोन बिल्कुल नहीं.’

शुभमन गिल ने जड़ा नाबाद अर्धशतक

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 7 विकेट से एक और आसान जीत दर्ज की है. जीत के लिए मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 46 रनों की मजबूत साझेदारी की. इस बीच रोहित शर्मा 16 गेंदों में 16 रन बनाकर रनआउट हो गए. उनके जाने के बाद भी शुभमन गिल ने एक छोर संभाले रखा और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 84 रन बनाकर भारत को एक ठोस जीत दिला दी.

गुरबाज का शतक गया बेकार

बारिश के कारण इस मुकाबले को 25-25 ओवरों का कर दिया गया था. अफगानिस्तान के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 गेंदों में 102 रनों की शतकीय पारी खेली. लेकिन भारतीय गेंदबाजों की सधी हुई लाइन-लेंथ के सामने बाकी बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम 24.5 ओवरों में 194 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने किफायती गेंदबाजी की और 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए. इसके अलावा, डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और स्पिनर हर्ष दुबे ने बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन किया और दोनों ने 3-3 विकेट झटके.

इसे भी पढ़े- कप्तान गिल ने लपका एक हाथ से अद्भुत कैच, रोहित शर्मा भी हुए मुरीद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel