[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports फॉलोऑन खेल रही अफगानिस्तान संकट में, चायकाल तक 5 विकेट गिरे

फॉलोऑन खेल रही अफगानिस्तान संकट में, चायकाल तक 5 विकेट गिरे

0
फॉलोऑन खेल रही अफगानिस्तान संकट में, चायकाल तक 5 विकेट गिरे
विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए भारतीय खिलाड़ी

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने अपना दबदबा बनाए रखा है. पहली पारी में अफगानिस्तान को सस्ते में समेटने के बाद भारत ने मेहमान टीम को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया. दूसरी पारी में भी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और तीसरे दिन का खेल जारी रहने तक उसने 98 रन पर अपने 5 विकेट खो दिए हैं. टीम अभी भी भारत से 314 रन पीछे है. फिलहाल सेदीकुल्लाह अटल और अफसर जजई क्रीज पर डटे हुए हैं.

लंच से पहले 152 पर सिमटी थी पहली पारी

इससे पहले, सोमवार को लंच ब्रेक से ठीक पहले अफगानिस्तान की पहली पारी महज 152 रनों पर ऑलआउट हो गई. इसके चलते भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 412 रनों की विशाल और मजबूत बढ़त हासिल हुई, जिसके दम पर कप्तान ने अफगानिस्तान को दोबारा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतारा.

मानव सुथार का ऐतिहासिक डेब्यू

भारतीय क्रिकेट को एक और चमकता हुआ सितारा मिल गया है. स्टार ऑलराउंडर मानव सुथार ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत एक यादगार रिकॉर्ड के साथ की है. उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही विरोधी टीम के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत सुथार टेस्ट पदार्पण पर 5 या अधिक विकेट लेने वाले भारत के 10वें गेंदबाज बन गए हैं. इसके साथ ही, स्पिन गेंदबाजों की लिस्ट में वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले 7वें भारतीय खिलाड़ी हैं.

डेब्यू मैच में मानव सुथार का जलवा

भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच खेले जा रहे इकलौते टेस्ट में डेब्यू कर रहे भारतीय लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार ने इतिहास रच दिया. उन्होंने अपने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर अब्दुल मलिक को आउट कर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का शानदार आगाज़ किया. सुथार यहीं नहीं रुके, उन्होंने इसके बाद खतरनाक बल्लेबाज़ रहमानुल्लाह गुरबाज़ और अफ़सर ज़ज़ई को भी पवेलियन की राह दिखाई. सुथार ने बेहद किफायती गेंदबाज़ी करते हुए महज़ 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा ने भी शानदार साथ निभाते हुए दो विकेट अपने नाम किए.

क्या रहमत शाह अफगानिस्तान को बचा पाएंगे

अफगानिस्तान की सारी उम्मीदें अब अनुभवी बल्लेबाज़ रहमत शाह पर टिकी हैं, जो एक छोर संभालकर 43 रन पर नाबाद खेल रहे हैं. मैच को बचाने और फॉलोऑन टालने के लिए अब रहमत शाह को अजमतुल्लाह उमरजई और निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर बड़ी साझेदारियां करनी होंगी. भारतीय गेंदबाज़ों के आक्रमण के सामने अफ़ग़ान पुछल्ले बल्लेबाज़ों की यह परीक्षा तय करेगी कि मैच किस ओर रुख करता है.

भारत का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

इस इकलौते टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज़ों ने अफ़ग़ानिस्तान के गेंदबाज़ी आक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. भारत ने अपनी पहली पारी 564/8 के विशाल स्कोर पर घोषित की, जो टेस्ट क्रिकेट में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. कप्तान शुभमन गिल (126) और केएल राहुल (100) के शानदार शतकों के अलावा ऋषभ पंत (81) और साई सुदर्शन (81) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं. निचले क्रम में वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन बनाए, जबकि मोहम्मद सिराज ने महज 12 गेंदों में 22 रनों की तूफानी पारी खेलकर स्कोर को 560 के पार पहुँचाया. अफ़ग़ानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सफ़ी ने अकेले लड़ाई लड़ते हुए 6 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़े- हरमनप्रीत कौर का रिपोर्टर पर फूटा गुस्सा, रिटायरमेंट के सवाल पर दिया मुंहतोड़ जवाब

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel