[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports भारत ने दर्ज की अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से रौंदा

भारत ने दर्ज की अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से रौंदा

0
भारत ने दर्ज की अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से रौंदा
इंडियन क्रिकेट टीम ( फोटो- सोशल मीडिया )

IND vs AFG : अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मुकाबले में भारत ने अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है. भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से करारी शिकस्त दी है. इस जीत के साथ भारत ने अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है.

मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की. कप्तान शुभमन गिल ने 126 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 10O रन की पारी खेली. साई सुदर्शन ने 81, ऋषभ पंत ने 81 और वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन का योगदान दिया. अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सफी सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 6 विकेट लिए.

पहली पारी में सुथार ने तोड़ी अफगानिस्तान की कमर

जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई. भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से दबाव बनाए रखा. टेस्ट डेब्यू कर रहे बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने 33 रन देकर 6 विकेट झटकते हुए अफगान बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. रहमत शाह टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी.

फॉलोऑन के बाद भी नहीं बच सकी हार

412 रन से पिछड़ने के बाद अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलना पड़ा. दूसरी पारी में भी टीम संघर्ष करती नजर आई और 112 रन पर ऑलआउट हो गई. रहमत शाह ने 60 रन बनाए और मैच में अफगानिस्तान के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. भारत की ओर से वांशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट झटके, जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी अहम योगदान दिया.

भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत

अफगानिस्तान की दूसरी पारी समाप्त होते ही भारत ने पारी और 300 रन से मुकाबला जीत लिया. यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत है. डेब्यू मैच में 6 विकेट लेने वाले मानव सुथार टीम इंडिया की जीत के सबसे बड़े नायक रहे.

भारत की पारी और रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत

  • पारी और 300 रन बनाम अफ़गानिस्तान, मुलानपुर, 2026*
  • पारी और 272 रन बनाम वेस्टइंडीज़, राजकोट, 2018
  • पारी और 262 रन बनाम अफ़गानिस्तान, बेंगलुरु, 2018
  • पारी और 239 रन बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2007
  • पारी और 239 रन बनाम श्रीलंका, नागपुर, 2017

यह भी पढ़ें: चेयरमैन जय शाह ने पाक खिलाड़ी से मिलाया हाथ, तस्वीर हुई वायरल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel